फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rs 2231 crore recovered from ticketless passengers across the country

Prayagraj News: देशभर में बेटिकट यात्रियों से वसूले 2231 करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Rs 2231 crore recovered from ticketless passengers across the country
जहां एक ओर वंदे भारत जैसी लग्जरी ट्रेनों का संचालन कर रेलवे यात्रियों के सफर को सुगम बना रहा है तो वहीं अब भी लाखों लोग ऐसे हैं, जो ट्रेनों में बेटिकट सफर ही कर रहे हैं। भारतीय रेलवे के आंकड़ों पर गौर करें तो वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्तर मध्य रेलवे जोन समेत देशभर के सभी जोनल रेलवे में चले अभियान के दौरान इस तरह के 3.61 करोड़ यात्री बिना टिकट सफर करने के आरोप में पकड़े गए। इस दौरान बेटिकट यात्रियों से 2231 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे से बेटिकट यात्रियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इस दौरान 16 जोनल रेलवे ने अपने सभी मंडलों में अभियान चलाया। इस अवधि में सर्वाधिक 300 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना मध्य रेलवे मुंबई ने वसूला। मध्य रेलवे ने कुल 46.26 लाख बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। वहीं, नंबर दो पर उत्तर रेलवे दिल्ली रहा। उत्तर रेलवे ने पिछले वित्तीय वर्ष में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना बेटिकट एवं अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों से वसूला। यहां बेटिकट यात्रियों की संख्या 38.85 लाख रही। वहीं, देश में तीसरे स्थान पर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर रहा। यहां 39.84 लाख बेटिकट यात्रियों से 238.12 करोड़ का जुर्माना वसूले जाने की कार्रवाई की गई। इस मामले में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रयागराज देश में छठे स्थान पर रहा। एनसीआर ने इस अवधि में 21.85 लाख बेटिकट यात्रियों को पकड़ कर उनसे 139.19 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2260 करोड़ का वसूला गया था जुर्माना
रेलवे ने वित्तीय वर्ष 23-24 के मुकाबले 22-23 में ज्यादा जुर्माना वसूला है। पिछले वित्तीय वर्ष में जहां 2231 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया तो वहीं उसके पहले 22-23 में यह राशि 2260 करोड़ रुपये रही। वहीं, दूसरी ओर प्रयागराज मंडल की बात करें तो यहां रेलवे द्वारा चलाए गए तमाम अभियान में 12.32 लाख यात्रियों से 82 करोड़ रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप टेन जोनल रेलवे वार टिकट चेकिंग के आंकड़े एवं आय
जोन का नाम : पकड़े गए यात्री : जुर्माने की राशि
मध्य रेलवे, मुंबई : 46.26 लाख : 300.06 करोड़
उत्तर रेलवे ,दिल्ली : 38.85 लाख : 250.03 करोड़
पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर : 39.84 लाख : 238. 12 करोड़
दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद : 34.69 लाख : 220.81 करोड़
पश्चिम रेलवे, मुंबई : 27.66 लाख : 173.89 करोड़
उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज : 21.85 लाख : 139.19 करोड़
पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर : 19.52 लाख : 130.50 करोड़
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर : 18.58 लाख : 130.09 करोड़
दक्षिण रेलवे, चेन्नई : 21.34 लाख : 121.39 करोड़
दक्षिण पूर्व रेलवे, कोलकात्ता : 18.05 लाख : 116.89 करोड़


बिना टिकट सफर करना दंडनीय अपराध है। इसलिए यात्रियों को चाहिए कि वह उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें
हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article