फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rs 17.50 lakh fraud under the pretext of selling a JCB machine; plea for justice made to the President

Prayagraj : जेसीबी बेचने के नाम पर 17.50 लाख की ठगी, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

Sat, 13 Jun 2026 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jun 2026 07:34 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम (राजमुंदरी) निवासी कारोबारी सियाधुला वेंकटेश ने जेसीबी मशीन बेचने के नाम पर 17.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Rs 17.50 lakh fraud under the pretext of selling a JCB machine; plea for justice made to the President
ठगी - फोटो : freepik.com

विस्तार

आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम (राजमुंदरी) निवासी कारोबारी सियाधुला वेंकटेश ने जेसीबी मशीन बेचने के नाम पर 17.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश, केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी), राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) समेत कई उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर कर्नलगंज थाने में मथुरा निवासी चतर सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

वेंकटेश का आरोप है कि उन्हें एक्सकेवेटर मशीन खरीदने का प्रस्ताव मिला था। मध्यस्थ के माध्यम से मशीन की तस्वीरें और दस्तावेज भेजे गए, जिसके बाद वह मशीन का निरीक्षण करने के लिए सोनभद्र पहुंचे। वहां कथित रूप से मशीन दिखाने के बाद उन्हें प्रयागराज बुलाया गया।

विज्ञापन

आरोप है कि न्यायालय परिसर में नोटरी के माध्यम से बिक्री अनुबंध (सेल एग्रीमेंट) तैयार कराया गया। दस्तावेजों की जांच और बातचीत के बाद मशीन का सौदा 21 लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद विभिन्न बैंक खातों और अन्य डिजिटल माध्यमों से आरोपी पक्ष को कई किश्तों में रकम भेजी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि भुगतान लेने के बाद आरोपी ने मशीन की ढुलाई के नाम पर अतिरिक्त धनराशि भी ली। इसके बाद उसने मोबाइल फोन बंद कर लिया और संपर्क समाप्त कर दिया। जब शिकायतकर्ता ने मशीन और सौदे की सच्चाई जानने का प्रयास किया तो पता चला कि मशीन की बिक्री को लेकर संबंधित लोगों को कोई जानकारी नहीं थी।जिससे पूरे प्रकरण में उन्हें 17.50 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed