फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rs 1.40 lakh and other items kept in a carry bag stolen

Prayagraj News: कैरी बैग में रखा 1.40 लाख रुपये और सामान चोरी

Sun, 01 Mar 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 01 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.40 lakh and other items kept in a carry bag stolen
कस्बे में शनिवार को सुबह अपनी दुकान को खोलने पहुंचे एक दुकानदार के कैरी बैग को बदमाशों ने गायब कर दिया। कैरी बैग में 1.40 लाख रुपये और सामान था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत हंडिया के वार्ड 5 भैरोपुर निवासी रामकैलाश चौरसिया की बस स्टैंड के पास हाईवे के बगल पान मैटेरियल एवं कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। शनिवार सुबह 9:15 बजे के करीब बाइक पर अपना कैरी बैग बांध करके दुकान पर पहुंचे। बगल में बैग रख दुकान के शटर का ताला खोलने लगे। जैसे ही बैग लेने के लिए मुड़े तब तक कैरी बैग चोरी हो चुका था।
विज्ञापन

जरूरी कागजात, दुकान का कुछ सामान तथा सप्लायरों का भुगतान देने के लिए रखा गया 1.40 लाख रुपये बदमाश लेकर चंपत हो गए थे। दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed