{"_id":"6ab919b3bb98a86a97088625","slug":"rrb-recruitment-process-for-over-35-000-railway-posts-likely-to-begin-advertisement-expected-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआरबी : रेलवे में 35 हजार से अधिक पदों की भर्ती की शुरू हो सकती है प्रक्रिया, विज्ञापन आने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआरबी : रेलवे में 35 हजार से अधिक पदों की भर्ती की शुरू हो सकती है प्रक्रिया, विज्ञापन आने की उम्मीद
Sun, 27 Sep 2026 06:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:57 PM IST
सार
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने देश भर के विभिन्न संवर्गों में 35 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
आरआरबी।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विस्तार
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने देश भर के विभिन्न संवर्गों में 35 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। अक्तूबर से दिसंबर माह तक अलग-अलग भर्तियों की अधिसूचनाएं जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आरआरबी के तय शेड्यूल के मुताबिक, नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (एनटीपीसी) के तहत कुल 3,477 पदों के लिए विज्ञापन छह या सात अक्तूबर तक जारी हो सकता है। इसके अलावा एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट यानी 12वीं पास युवाओं के लिए 1,688 पदों का नोटिफिकेशन 13 या 14 अक्तूबर को निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
वहीं, लेवल-एक (ग्रुप-डी) के तहत लगभग 30,000 पदों पर भर्ती का अनुमान है, जिसके लिए भी अगले दो माह के भीतर अधिसूचना जारी हो सकती है। नवंबर और दिसंबर के बीच मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरीज के तहत 300 से अधिक पदों के लिए अलग से विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन