फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRB exam given by the signs of improvement in the system

परीक्षा प्रणाली में आरआरबी ने दिए सुधार के संकेत 

Sat, 30 Apr 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 30 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
RRB exam given by the signs of improvement in the system
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
 पेपर लीक प्रकरण के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ऑन लाइन परीक्षा प्रणाली में सुधार के संकेत दिए हैं। आरआरबी के माध्यम से आगे ली जाने वाली ऑनलाइन परीक्षाओं में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए अब रणनीति बनाई जा रही है। इसके तहत आरआरबी प्रशासन साइबर एक्सपर्ट की भी मदद लेगा। पेपर लीक प्रकरण पर रेलवे बोर्ड तलब किए गए आरआरबी चेयरमैन एनपी सिन्हा ने इस बात के संकेत भी दिए हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड के हस्तक्षेप के बाद अब ऑन लाइन परीक्षा प्रणाली में सुधार होगा।
विज्ञापन


बता दें कि 22 अप्रैल को आरआरबी इलाहाबाद द्वारा ली गई ऑनलाइन परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण मामले में रेलवे बोर्ड ने आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एनपी सिन्हा को दिल्ली तलब किया था। 28 एवं 29 अप्रैल को वे दिल्ली में ही थे। इस दौरान रेलवे बोर्ड ने आरआरबी चेयरमैन से पेपर लीक प्रकरण से जुड़े तमाम मसलों पर चर्चा की। यहां पेपर लीक प्रकरण पर एसटीएफ और अपनी तकनीकी टीम द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट भी चेयरमैन ने बोर्ड के आला अधिकारियों के समक्ष पेश की। बता दें कि इस मामले में रेलवे बोर्ड की विजलेंस की जांच भी चल रही है।
विज्ञापन


चर्चा इस बात की भी है कि बोर्ड के निर्देश पर 22 अप्रैल को आयोजित सभी केंद्रों की ऑनलाइन परीक्षा आरआरबी प्रशासन निरस्त कर सकता है। इस बारे में आरआरबी चेयरमैन एनपी सिन्हा का कहना है कि बोर्ड के अफसरों ने पेपर लीक प्रकरण के बारे में आज बातचीत की। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रणाली में सुधार की गुंजाइश भी है। इसे लेकर आरआरबी प्रशासन जल्द ही कोई ठोस निर्णय लेगा। वहीं दूसरी ओर आरआरबी की ऑनलाइन परीक्षा शुक्रवार को इलाहाबाद, आगरा, कानपुर, देहरादून समेत 19 शहरों में हुई। ओवर ऑल इन सभी शहरों के परीक्षा केंद्रों में 40555 परीक्षार्थियों में से 25377 ने परीक्षा दी। जो कुल परीक्षार्थियों का 62.57 फीसदी रहा। आरआरबी इलाहाबाद के सचिव एसके बंसल ने बताया कि इलाहाबाद शहर के केंद्र में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 61.11 फीसदी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed