फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRB: Exam center will be known ten days before NTPC's CBT-2

आरआरबी : एनटीपीसी के सीबीटी-2 का दस दिन पहले मालूम होगा परीक्षा केंद्र 

Fri, 15 Apr 2022 06:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 06:54 PM IST
सार

आरआरबी प्रयागराज द्वारा नोटिस के अनुसार नौ और दस मई को पे-लेवल 4 और 6 के पदों के लिए ही परीक्षा होगी। पे लेवल 2, 3 और 5 के लिए सीबीटी- 2 की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
RRB: Exam center will be known ten days before NTPC's CBT-2
आरआरबी एनटीपीसी - फोटो : iStock

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के नॉन टेक्त्रिस्कल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के विभिन्न पदों के दूसरे चरण की परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी दस दिन पूर्व ही दी जाएगी। आरआरबी प्रयागराज द्वारा अगले माह नौ और दस मई को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी 2) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरआरबी की ओर से सीबीटी-2 का आयोजन प्रयागराज समेत आठ शहरों में होगा। हालांकि अभी सिर्फ लेवल- 4 और 6 के लिए ही सीबीटी 2 का आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन



आरआरबी प्रयागराज द्वारा नोटिस के अनुसार नौ और दस मई को पे-लेवल 4 और 6 के पदों के लिए ही परीक्षा होगी। पे लेवल 2, 3 और 5 के लिए सीबीटी- 2 की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आरआरबी ने तय किया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित शहर की जानकारी दस दिन एवं परीक्षा केंद्र की जानकारी चार दिन पहले दी जाएगी।
विज्ञापन




आरआरबी प्रयगराज द्वारा सीबीटी-2 का आयोजन प्रयागराज, कानपुर, आगरा, झांसी, ग्वालियर, देहरादून, मुरादाबाद एवं रुड़की में किया जा रहा है। सीबीटी-2 में तकरीबन 13 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। आरआरबी द्वारा परीक्षा केंद्रों का चयन व उनकी सूची तकरीबन तैयार की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम को लेकर जमकर हुआ था हंगामा

बता दें कि एनटीपीसी सीबीटी-1 के परीक्षा परिणाम को लेकर प्रयागराज में अभ्यर्थियों ने खूब हंगामा किया था। बोर्ड तक मामला पहुंचने के बाद इसका संशोधित परिणाम पिछले दिनों ही जारी किया गया। उसमें सीबीटी-1 में हुए प्रदर्शन के आधार पर सभी लेवल के 4030 पद के लिए 80632 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।



परीक्षार्थियों की मांग के अनुरूप पिछले दिनों संशोधित रिजल्ट जारी किया गया था। उनकी मांग के अनुरूप  सीबीटी-1 के प्रदर्शन के आधार पर 20 गुना ‘यूनीक’ उम्मीदवार शार्ट लिस्ट किए गए। अब सीबीटी-2 की परीक्षा 9 एवं 10 मई को होनी है। इसकी तैयारी तकरीबन पूरी हो गई है। - आरए जमाली, चेयरमैन, आरआरबी प्रयागराज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed