फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRB chairman summoned to Delhi on paper leak case

पेपर लीक प्रकरण पर आरआरबी चेयरमैन दिल्ली तलब

Fri, 29 Apr 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 29 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
RRB chairman summoned to Delhi on paper leak case
परीक्षा - फोटो : demo pic
ऑनलाइन भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण पर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद के चेयरमैन को आखिरकार दिल्ली तलब कर ही लिया गया। बृहस्पतिवार को चेयरमैन आरआरबी इलाहाबाद दिल्ली में ही थे। बताया जा रहा है रेलवे बोर्र्ड में उनसे आज पेपर लीक प्रकरण के बारे में की जा रही जांच के बारे में पूछा गया। वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को इलाहाबाद समेत 19 शहरों में हुई ऑनलाइन परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 61 फीसदी रही। इस दौरान मुरादाबाद के एक सेंटर से एक परीक्षार्थी के डिवाइस समेत पकड़े जाने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


22 अप्रैल को यूपी एसटीएफ द्वारा आरआरबी इलाहाबाद के ऑनलाइन परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण के खुलासे के बाद से आरआरबी ने जहां इलाहाबाद के छह केंद्रों को डिबार कर दिया तो वहीं दूसरी ओर रेलवे बोर्ड ने इस मामले की विजलेंस जांच करवा दी। विजलेंस जांच के बाद 22 अप्रैल को आयोजित परीक्षा के निरस्त होने की संभावना बढ़ गई है। इस बीच रेलवे बोर्ड ने सभी आरआरबी द्वारा देश भर में चल रही ऑनलाइन परीक्षा की जांच कराने का भी फैसला ले लिया। बृहस्पतिवार को ही आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एनपी सिन्हा को भी दिल्ली तलब कर लिया गया। चर्चा इस बात की है कि चेयरमैन पेपर लीक प्रकरण एसटीएफ और अपनी तकनीकी टीम द्वारा की गई अब तक की जांच की रिपोर्ट लेकर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को इलाहाबाद, आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बांदा, बिजनौर, बुलंदशहर, चित्रकूट, देहरादून, फैजाबाद, हल्द्वानी, झांसी, कानपुर, कौशाम्बी, मथुरा, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रायबरेली एवं रुड़की शहर में 40962 परीक्षार्थियों में से 25205 ऑन लाइन परीक्षा में शरीक हुए। आरआरबी सचिव एसके बंसल ने सभी केंद्रों परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपटने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed