फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRB: Answer key of NTPC CBT-2 will be released next month

आरआरबी : एनटीपीसी सीबीटी-2 की अगले माह जारी होगी आंसर की

Sat, 18 Jun 2022 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jun 2022 07:28 PM IST
सार

एनटीपीसी लेवल-2, 3 एवं 5 के  जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, एकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, कामर्शियल कम टिकट क्लर्क,  गुड्स गार्ड, सीनियर कामर्शियल कम क्लर्क आदि के कुल 3514 पदों का सीबीटी-2 का आयोजन प्रयागराज, कानपुर समेत आठ शहरों के 32 केंद्रों में 12 से 17 जून की अवधि में हुआ।

विज्ञापन
RRB: Answer key of NTPC CBT-2 will be released next month
RRB NTPC CBT 2 Exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के लेवल -2, 3 और 5 के लिए हुए कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी-2) की आंसर की अगले माह जारी होगी। आरआरबी प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। आंसर की जारी करने के साथ ही आरआरबी प्रशासन सीबीटी-2 में शामिल हुए अभ्यर्थियों की आपत्ति भी मांगेगा। 

विज्ञापन



दरअसल एनटीपीसी लेवल-2, 3 एवं 5 के  जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, एकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, कामर्शियल कम टिकट क्लर्क,  गुड्स गार्ड, सीनियर कामर्शियल कम क्लर्क आदि के कुल 3514 पदों का सीबीटी-2 का आयोजन प्रयागराज, कानपुर समेत आठ शहरों के 32 केंद्रों में 12 से 17 जून की अवधि में हुआ। इस पूरे चरण में 1.37 लाख में से 1.08 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए। जो कुल अभ्यर्थियों का 79.09 फीसदी रहा।
विज्ञापन



सकुशल परीक्षा संपन्न होने के बाद अब आरआरबी प्रशासन द्वारा सीबीटी-2 की आंसर की जारी करने की तैयारी की जा रही है। इस बारे में आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली का कहना है कि आंसर की इस माह के आखिरी में या फिर अगले माह जारी की जा सकती है। आंसर की जारी करने के साथ ही अभ्यर्थियों की आपत्ति भी मांगी जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया माह भर में करवाने की तैयारी है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed