फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RPF SI saves passenger's life at junction, youth stuck between train and platform

Prayagraj : आरपीएफ के एसआई ने जंक्शन पर बचाई यात्री की जान, ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया था युवक

Sat, 03 Jan 2026 08:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Jan 2026 08:52 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर तैनात आरपीएफ के एसआई कार्तिक मिश्रा ने शनिवार को सूझबूझ दिखाते हुए एक यात्री की जान बचाई।

विज्ञापन
RPF SI saves passenger's life at junction, youth stuck between train and platform
प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ ने रेल यात्री की बचाई जान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर तैनात आरपीएफ के एसआई कार्तिक मिश्रा ने शनिवार को सूझबूझ दिखाते हुए एक यात्री की जान बचाई। यात्री पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) से फतेहपुर जाने वाली ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। बिना समय गंवाए आरपीएफ एसआई ने उसकी जान बचा ली। इस पर यात्री के परिवार ने आभार भी जताया।

विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन सुबह 8.24 बजे के आसपास यह वाकया हुआ। यहां प्लेटफार्म संख्या दो पर फतेहपुर जा रही गाड़ी संख्या 63237 डीडीयू-फतेहपुर में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह यात्री चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की गैप में गिर गया। वहां तैनात एसआई कार्तिक की जब युवक पर नजर गई तो वह भाग उसकी तरफ गए और उसे बाहर की तरफ खींचकर ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच की लाइन/गैपिंग में गिरने से बचा लिया। यह पूरी घटना प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। जान बचाने के बाद, यात्री के परिवार के सदस्यों ने आभार भी जताया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed