फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RPF personnel saved the lives of male and female passenger at Prayagraj Junction

Prayagraj Junction: आरपीएफ कर्मी ने बचाई एक पुरुष और महिला यात्री की जान, चलती ट्रेन के दौरान हुआ हादसा

Fri, 31 May 2024 10:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: श्याम जी. Updated Fri, 31 May 2024 10:36 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ कर्मी ने अपनी सजगता से एक पुरुष और एक महिला यात्री की जान बचा ली। बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में दोनों यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में आ गए।
 

विज्ञापन
RPF personnel saved the lives of male and female passenger at Prayagraj Junction
सीसीटीवी फुटेज (प्रयागराज जंक्शन) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरपीएफ कर्मी ने अपनी सजगता से प्रयागराज जंक्शन पर शुक्रवार को एक पुरुष और एक महिला यात्री की जान बचा ली। आरपीएफ कर्मी की इस बहादुरी पर रेलवे अफसरों ने उसे शाबासी दी है। उसे आगे सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर प्लेटफार्म नंबर छह पर आरपीएफ कांस्टेबल मान सिंह अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 14117 कालिंदी एक्सप्रेस 3.50 बजे रवाना हुई। ट्रेन अभी चली ही थी कि उसे पकड़ने के लिए एक पुरुष और एक महिला यात्री प्लेटफार्म पर दौड़ने लगे। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में दोनों यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में आ गए। ट्रेन के साथ ही वह घसीटने भी लगे। वहां कांस्टेबल मान सिंह ने पहले पुरुष यात्री को प्लेटफार्म की ओर खींचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह भी थोड़ा असंतुलित हुए, तब तक प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य यात्री भी महिला यात्री को बचाने के लिए पहुंचे। महिला यात्री को भी अन्य यात्रियों की मदद से आरपीएफ कर्मी ने प्लेटफार्म की ओर खींचा। इस दौरान किसी यात्री ने वहां चेन पुलिंग कर दी। राहत की बात यह रही कि दोनों यात्रियों को चोट नहीं लगी। आरपीएफ प्रयागराज जंक्शन प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि महिला यात्री का नाम बबली सिंह है, वह प्रयागराज से कन्नौज जा रही थी। बाद में दोनों यात्रियों ने अपना सफर जारी रखने का निर्णय लिया और कालिंदी से ही रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed