{"_id":"6314dd330bdbd960791b34b6","slug":"rpf-officer-s-servant-attempted-self-immolation-police-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News : आरपीएफ अफसर के नौकर ने आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News : आरपीएफ अफसर के नौकर ने आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस ने हिरासत में लिया
Sun, 04 Sep 2022 10:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:45 PM IST
सार
वह सर्वेंट क्वार्टर में ही रहता था। रविवार को तब हड़कंप मच गया जब उसने आत्मदाह का प्रयास किया। खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया। किसी तरह उसे रोका गया। सूचना दी गई तो पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस में रहने वाले वरिष्ठ रेल सुरक्षा आयुक्त मो. साकिब के घरेलू नौकर ने आत्मदाह का प्रयास किया। परिसर में ही उसने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने लाई जहां देर रात तक पूछताछ जारी थी। मो. साकिब केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन में तैनात हैं। वह सिविल लाइंस में लोहिया मार्ग पर परिवार समेत रहते हैं। उनके घर में करीब एक महीने से हामिद नाम का युवक काम करता था।
विज्ञापन
वह सर्वेंट क्वार्टर में ही रहता था। रविवार को तब हड़कंप मच गया जब उसने आत्मदाह का प्रयास किया। खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया। किसी तरह उसे रोका गया। सूचना दी गई तो पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपना सामान लेकर जाना चाहता था, लेकिन उसे जाने नहीं दिया जा रहा था। तब तक जानकारी पर उसकी पत्नी भी बच्ची को लेकर आ गई।
विज्ञापन
पुलिस की जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई कि अफसर के घर से कुछ सामान चोरी हो गया था। शक के घेरे में हामिद ही था। जब उससे पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब देने की जगह घर छोड़कर जाने लगा। रोकने पर ही आक्रोशित हो गया और आत्मदाह का प्रयास करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अफसर की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन