{"_id":"61bf6b6b6a2c940b7f012260","slug":"rpf-jawans-paid-tribute-to-martyrs-through-parade-allahabad-news-ald3230493187","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ जवानों ने परेड के माध्यम से दी शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ जवानों ने परेड के माध्यम से दी शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ जवानों ने परेड के माध्यम से दी शहीदों को श्रद्धांजलि
प्रयागराज। भारत द्वारा पाकिस्तान पर 1971 में दर्ज की गई जीत के उपलक्ष्य पर मनाए जा रहे स्वर्णिम विजय वर्ष पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से रविवार को परेड का आयोजन किया गया। सूबेदारगंज स्थित आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में इस दौरान परेड के माध्यम से वर्ष 1971 की जंग में शहीद हुए वीर सपूतों को याद किया।
युद्ध में शहीद हुए जवानों को सहायक सुरक्षा आयुक्त राजीव सिंह बुंदेला, निरीक्षक रवि कुमार सिवाच, एसआई सुरजीत सिंह आदि समेत 70 जवानों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां परेड निकाल कर सलामी भी दी गई। इस अवसर पर सहायक सुरक्षा आयुक्त ने उपस्थित जवानों को वीर शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि इसके पूर्व 25 नवंबर 2021 को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में स्वर्णिम विजय मशाल का भी भव्य स्वागत किया गया था।
वर्तमान सप्ताह के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के आगरा स्टेशन पर आई बांग्लादेश के मुक्ति वाहिनी योद्धाओं की ट्रेन का भी भव्य स्वागत किया गया था। इसके अतिरिक्त उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर इस युद्ध की याद को संजोए चित्रों को डिजिटल वॉल पर प्रदर्शित किया जा रहा है और साथ ही इससे जुड़े संदेश भी उद्घोषित किए जा रहे हैं।