{"_id":"5dbc85e18ebc3e01711f929f","slug":"rpf-caught-two-brokers-makin-illegal-e-ticket-allahabad-news-ald2590213182","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्तिगत आईडी पर टिकट बनाने वाले पकड़े गए दो दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्तिगत आईडी पर टिकट बनाने वाले पकड़े गए दो दलाल
विज्ञापन
RPF caught two brokers makin illegal e-ticket
सप्ताह भर विभिन्न स्थानों से आरपीएफ पकड़ चुकी है सात दलाल
प्रयागराज। व्यक्तिगत आईडी पर रेलवे की ई टिकट बुक करने वाले दो दलाल आरपीएफ की टीम ने पकड़े हैं। राजरूपुपुर से पकड़े गए इन दोनों टिकट दलाल के पास से आरपीएफ ने पांच ई टिकट बरामद किए। इसके अलावा 14 ई टिकट ऐसे रहे, जिनसे पिछले दिनों यात्रा की जा चुकी है। दोनों ही दलाल के खिलाफ आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत चालान किया है।
आरपीएफ को जानकारी मिली थी कि राजरूपपुर स्थित एक दुकान में आईआरसीटीसी की पर्सनल आईडी से ई टिकट बुक करवाकर उसे बेचा जा रहा है। आरपीएफ उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी ने बैैनर पोस्टर छापने की दुकान में सुशील और अभिषेक नाम के दो युवक पकड़े। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों द्वारा कुल सात व्यक्तिगत यूजर आईडी की जानकारी मिली। बुकिंग हिस्ट्री से मालूम पड़ा कि वर्ष 2019 में कुल 569 ई टिकट सात आईडी से बुक किए गए। इसका मूल्य 6.50 लाख रुपये रहा। इस दौरान एक मॉनिटर, एक प्रिंटर, तीन मोबाइल, एक डंगल, सीपीयू आदि वहां से जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ आरपीएफ सूबेदारगंज में रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अमित द्विवेदी ने बताया कि बीते एक सप्ताह के दौरान आईपी एड्रेस ट्रेस कर शहर के विभिन्न इलाकों से पर्सनल आईडी पर टिकट बुक करवाने वाले सात दलालों को पकड़ा जा चुका है।