{"_id":"6ae64edf1ee15a01ff042ef1","slug":"rozy-won-the-gold-medal-in-the-10-km-race-walk-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-22478-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 10 किमी रेस वॉक में रोजी ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 10 किमी रेस वॉक में रोजी ने जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन
हरिसेनगंज- रोजी को जीत का सर्टिफिकेट देते पुलिस ऑफिसर
मऊआइमा की बेटी रोजी पटेल ने लखनऊ में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता के 10 किमी रेस वॉक स्पर्धा में शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
मऊआइमा विकास खंड के तिली का पूरा गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय एथलीट इंद्रजीत पटेल की बहन रोजी पटेल ने जीत के बाद कहा कि यह मेडल मेरे गांव और यूपी पुलिस को समर्पित है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में खेल कोटे से आरक्षी के पद पर तैनात रोजी पटेल रेस वॉक में अंडर-20 वर्ग में विश्व रैंकिंग में 7वें स्थान पर रह चुकी हैं।
गत वर्ष अप्रैल में लखनऊ में हुई 73वीं यूपी पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता की 10 किमी रेस वॉक में भी उन्होंने गोल्ड जीता था। उनकी सफलता पर क्षेत्रीय सांसद प्रवीण पटेल, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्य, जिला पंचायत सदस्य कमरूल हसन, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष तीरथ यादव,बीडीसी ऋषि प्रजापति आदि ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
कई मेडल जीत चुकी हैं रोजी
रोजी 2018 में कोयंबटूर में 16वें फेडरेशन कप नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह नई दिल्ली की नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था। थाईलैंड के बैंकॉक में तीसरे यूथ ओलंपिक में वह चौथे स्थान पर रहीं। 2019 में चेन्नई की छठी नेशनल ओपन रेस वॉक चैंपियनशिप और गुंटूर की 35वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। 2021 में गुवाहाटी की 36वीं राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी हासिल किया। दर्जनों अन्य प्रतियोगिताओं में भी वह पदक जीत चुकी हैं।