फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Route survey for double-decker e-buses will begin after Dussehra, as operations could not be conducted during

Prayagraj : डबल डेकर ई-बस के लिए दशहरा बाद शुरू होगा रूट का सर्वे, महाकुंभ के दौरान नहीं हो सका था संचालन

Mon, 29 Sep 2025 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Sep 2025 01:13 PM IST
सार

शहर में दशहरा के बाद डबल डेकर ई-बसों के रूट के लिए सर्वे शुरू होगा। सर्वे करने के बाद यूपी रोडवेज का प्रयागराज रीजन अपनी रिपोर्ट परिवहन मुख्यालय लखनऊ को भेजेगा।

विज्ञापन
Route survey for double-decker e-buses will begin after Dussehra, as operations could not be conducted during
डबल डेकर बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर में दशहरा के बाद डबल डेकर ई-बसों के रूट के लिए सर्वे शुरू होगा। सर्वे करने के बाद यूपी रोडवेज का प्रयागराज रीजन अपनी रिपोर्ट परिवहन मुख्यालय लखनऊ को भेजेगा। रूट मुफीद पाए जाने पर मुख्यालय प्रयागराज को दो डबल डेकर ई-बसें भेजेगा। दरअसल महाकुंभ के दौरान ही परिवहन विभाग ने प्रयागराज से लखनऊ तक संचालन के लिए प्रयागराज को दो डबल डेकर ई-बसें आवंटित की थीं। हालांकि महाकुंभ के दौरान इन बसों का संचालन नहीं हो सका था।

विज्ञापन


65 सीटर डबल डेकर ई-बसों के लिए तब रूट सर्वे किया गया लेकिन बाद में तमाम स्थानों पर कम ऊंचाई के रेल पुल, लटके हुए बिजली के तारों की वजह से यह बसें वापस लखनऊ भेज दी गई थीं। हाल ही में प्रयागराज पहुंचे सूबे के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आर्य कन्या इंटर डिग्री कॉलेज में छात्राओं से कहा कि डबल डेकर ई-बस का संचालन शहर में जल्द शुरू होगा। विभाग की तैयारी है कि बस के रूट में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के साथ कुछ महिला डिग्री कॉलेज भी हों। इस बारे में प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने कहा कि इन बसों के संचालन के लिए दशहरा बाद रूट सर्वे शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed