फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rohit ABVP president, elected General Secretary Shiv Balak of Schhas

 एबीवीपी के रोहित अध्यक्ष, सछास के शिव बालक महामंत्री निर्वाचित

Sat, 01 Oct 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 01 Oct 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rohit ABVP president, elected General Secretary Shiv Balak of Schhas
allahabad
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को संपन्न छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के रोहित कुमार मिश्रा अध्यक्ष चुने गए। रोहित ने समाजवादी छात्रसभा (सछास) के अजीत यादव विधायक को मात्र 95 मतों के अंतर से हराया। रोहित को 3097 वोट मिले हैं। केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद अध्यक्ष पद पर परिषद के प्रत्याशी ने पहली बार जीत हासिल की है। अब तक इस पद पर छात्र सभा का दबदबा रहा है। वहीं महामंत्री पद पर सछास के शिवबालक ने एबीवीपी के रवि प्रताप को मात दी। शिवबालक को 2853 तथा रवि प्रताप को 1856 वोट मिले। सछास के ही अदील हमजा साहिल उपाध्यक्ष तथा मनीष कुमार सैनी सांस्कृतिक सचिव चुने गए। वहीं परिषद समर्थित अभिषेक कुमार पांडेय योगी संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। इस तरह इस बार भी पांचों पद दोनाें संगठनों ने बांट लिए। पिछले साल छास समर्थित ऋचा सिंह अध्यक्ष तथा अन्य चारों पद परिषद के खाते में गए थे। विजयी प्रत्याशियों को शनिवार को सुबह 10 बजे छात्रसंघ भवन पर शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

मतगणना शाम छह बजे के बाद शुरू हुई। मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मौजूद रहे। परिणाम की घोषणा रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे की गई। सभी पदों के लिए मतगणना के बाद परिणाम की एक साथ घोषणा की गई। उम्मीद की मुताबिक अध्यक्ष पदों पर रोहित और अजीत के बीच नजदीकी लड़ाई हुई। तीसरे स्थान पर प्रतियोगी छात्रसभा के अतुल नारायण सिंह को 1102 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विजयी सछास को अदील को 1860 तथा दूसरे स्थान पर अश्वनी कुमार मौर्य सम्राट को 1740 मत मिले। संयुक्त मंत्री पद पर विजयी अभिषेक कुमार पांडेय योगी को 2191 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर रहे अनिरुद्ध सिंह रुद्र को 1365 मिले। सांस्कृतिक सचिव पद पर चयनित मनीष कुमार सैनी को 1864 तथा दूसरे स्थान पर मयंक पांडेय को 1219 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed