{"_id":"572f9b0b4f1c1bfc765cdec6","slug":"robert-has-left-without-guard-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना गार्ड ही रवाना हो गई प्रयागराज एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना गार्ड ही रवाना हो गई प्रयागराज एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 09 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद से नई दिल्ली को जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस रविवार को बिना गार्ड ही रवाना हो गई। हालांकि बम्हरौली में तकरीबन एक घंटे के इंतजार के बाद गार्ड के पहुंचने पर ट्रेन रात 10.30 बजे रवाना हो सकी।
दरअसल जंक्शन से जैसे ही ट्रेन रवाना हुई किसी यात्री ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक लिया। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। चेन पुलिंग का पता लगाने के लिए गार्ड नीचे उतरे। इस बीच ग्रीन सिग्नल मिलते ही ट्रेन चल पड़ी और ट्रेन से नीचे उतरे गार्ड प्लेटफार्म पर ही रह गए।
जब तक कंट्रोल रूम से ड्राइवर को इसकी सूचना दी जाती, तब तक ट्रेन बम्हरौली के करीब पहुंच गई। कंट्रोल रूम से ड्राइवर को इसकी सूचना मिलने पर बम्हरौली में ट्रेन रोकी गई।इस बीच गार्ड को आनन-फानन में सड़क मार्ग से बम्हरौली पहुंचाया गया, जहां ट्रेन गार्ड के इंतजार में रोकी गई थी। इस आपाधापी में तकरीबन एक घंटे का वक्त लग गया। गार्ड के वहां पहुंचने के बाद ही बम्हरौली से ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी।