{"_id":"63554dbd06c1b065020567ac","slug":"robbery-seven-thousand-from-the-former-vice-president-of-allahabad-university-student-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : इलाहाबाद विवि छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष से सात हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : इलाहाबाद विवि छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष से सात हजार की लूट
Sun, 23 Oct 2022 07:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 23 Oct 2022 07:50 PM IST
सार
सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दिलकुशा कटरा निवासी रघुनाथ द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि उनका सिविल लाइंस रोडवेज बस अड्डे पर साइबर कैफे है। वह शनिवार की शाम 7.30 बजे के करीब कैफे पर बैठे थे। आरोप है कि तभी मो. खालिद व मो. शरीफ आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी ने सात हजार रुपये लूटने के आरोप में दो लोगों को नामजद कराया है। इसके साथ ही मारपीट, गालीगलौज व धमकी देेने का भी आरोप लगाया है। सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दिलकुशा कटरा निवासी रघुनाथ द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि उनका सिविल लाइंस रोडवेज बस अड्डे पर साइबर कैफे है। वह शनिवार की शाम 7.30 बजे के करीब कैफे पर बैठे थे। आरोप है कि तभी मो. खालिद व मो. शरीफ आ गए।
विज्ञापन
इसके बाद पुताई कर रहे कर्मचारी अवधेश नारायण अग्रहरि और धर्मेंद्र अग्रहरि को मारने-पीटने लगे। उन्होेंने बीचबचाव किया तो दोनों ने गालीगलौज शुरू कर दी। गोली मारने की धमकी दी। साथ ही सात हजार रुपये भी लूट लिए। आरोप है कि पुलिस के सामने भी उन्हें धमकाया गया। मारपीट में उन्हें और उनके कर्मचारियों को चोट आई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मोबाइल चार्जिंग में लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान वहां मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन