फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Robber bride grabbed 15 lakhs in the name of marriage from marble merchant, refused to marry for not buying fl

Fraud : लुटेरी दुल्हन ने मार्बल व्यापारी से शादी के नाम पर 15 लाख हड़पे, फ्लैट न खरीदने पर शादी से किया इन्कार

Fri, 16 Jun 2023 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jun 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Robber bride grabbed 15 lakhs in the name of marriage from marble merchant, refused to marry for not buying fl
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

जार्जटाउन में शादी के नाम पर मार्बल व्यापारी इमरान अहमद से 15 लाख रुपये हड़प लिए गए। गहने-नकदी ऐंठने के बाद लुटेरी दुल्हन व उसके परिजनों ने फ्लैट न खरीदने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने को धमकाया। पीड़ित ने युवती व उसके पांच परिजनों को नामजद कराया है।

विज्ञापन


एएन झा मार्ग निवासी भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि तीन माह पहले जीवनसाथी डॉटकॉम के जरिए उसका संपर्क रूबिना नाज सिद्दीकी निवासी महारानी बाग आश्रम साउथ दिल्ली व मूल निवासिनी सिविल लाइंस बरेली से हुआ। कुछ दिनों बाद उसकी मां फरीना बेगम ने बेटी के निकाह की बात की और एक अन्य बेटी व बेटे समेत घर आकर उसके पिता से मुलाकात की। निकाह का दिन आठ मई मुकर्रर हुआ। लेकिन इसी दौरान युवती व उसकी मां ने भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करना शुरू किया।

विज्ञापन

पिता के न होने व शादी खर्च के लिए रुपये न होने की बात कही। अपनी बातों में फंसाकर कई बार में ऑनलाइन नकदी ले ली। यही नहीं दिल्ली बुलाकर 2.5 लाख के कपड़े खरीदे और गहनों के लिए चार लाख नकद ले लिए। कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद छह मई को घर आकर 20 लाख की एफडी व तीन कमरे का फ्लैट दिल्ली में युवती के नाम कराने का दबाव डाला। इन्कार पर शादी न करने और उसे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद से लगातार युवती की मां व बहनें अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमका रही हैं।

पीड़ित ने तहरीर में यह भी बताया है कि उसने आठ मई को जार्जटाउन थाने में तहरीर दी लेकिन मुकदमा नहीं लिखा गया। इसके बाद उसने सहायक पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि से मिलकर गुहार लगाई और इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। जार्जटाउन थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती, उसकी मां के अलावा भांजी व दो बहनों पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed