{"_id":"5eb13f828ebc3e904914a776","slug":"roadways172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के क्षेत्रीय मंत्री शकील अहमद का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के क्षेत्रीय मंत्री शकील अहमद का निधन
Tue, 05 May 2020 03:57 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों के तमाम आंदोलन की अगुवाई करने वाले रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रयागराज के क्षेत्रीय मंत्री शकील अहमद का मंगलवार सुबह निधन हो गया। शकील अहमद पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान रोडवेज के तमाम डिपो एवं शाखा कार्यालयों में शोक सभा का आयोजन हुआ।
शोक सभा में 2 मिनट का मौन रखने के साथ ही दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद सिंह ,मानसिंह ,सुरेश चंद पांडे, जे बी सिंह ,संतोष यादव, नारायण दत्त तिवारी ,अनुराग श्रीवास्तव ,राज कपूर सिंह ,परमानंद आदि मौजूद रहे ।उधर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन एवं अन्य अफसरों ने भी शकील अहमद के निधन पर दुख व्यक्त किया है।