{"_id":"5dd199848ebc3e547f59254f","slug":"roadways-will-run-1500-additional-buses-at-magh-mela-allahabad-news-ald2604580195","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला में 1500 अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला में 1500 अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज
विज्ञापन
Roadways will run 1500 additional buses at Magh Mela
माघ मेला में 1500 बसें चलाएगा रोडवेज
झूंसी और नैनी में बनेगा अस्थाई बस स्टेशन
प्रयागराज। माघ मेला अवधि में रोडवेज ने इस बार 1500 बसें चलाने की तैयारी की है। इसके लिए रोडवेज झूंसी और नैनी में एक अस्थाई बस स्टेशन भी बनाने जा रहा है। मेला अवधि में इन बसों का संचालन प्रयागराज से प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए होगा। रोडवेज मुख्यालय ने भी मेला अवधि में प्रयागराज के लिए क्षेत्रवार बसों का आवंटन भी कर दिया है।
प्रयागराज में माघ मेला की शुरुआत पौष पूर्णिमा के मौके पर 10 जनवरी से हो रही है। मेला का अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि यानी की 21 फरवरी को होना है। जिला प्रशासन ने प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान माघ मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान लगाया है। दो करोड़ लोगों से ज्यादा की भीड़ मौनी अमावस्या के मौके पर 24 जनवरी को आने की संभावना जिला प्रशासन ने जताई है। मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए रोडवेज से कहा गया है कि वह ज्यादा से ज्यादा बसें चलाए। रोडवेज ने मेला अवधि में 1500 से ज्यादा बसे चलाने की तैयारी की है। इसके लिए रोडवेज मुख्यालय ने क्षेत्रवार बसों का आवंटन भी कर दिया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन मुताबिक रोडवेज ने 1500 बसों के अलावा 200 बसें रिजर्व रखने का भी निर्णय लिया है।
00000000000000000
चित्रकूट, अयोध्या के लिए चलेगी अतिरिक्त बसे
माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के मौके पर आने वाले अधिकांश श्रृद्धालु स्नान के बाद अयोध्या, चित्रकूट जाते हैं। ऐसे श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज ने 100 अतिरिक्त बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये बसें अयोध्या, चित्रकूट एवं विंध्याचल के लिए चलेगी।