फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways will recruit drivers on contract, know what is going on

यूपी : रोडवेज करेगा संविदा पर चालकों की भर्ती, जानें क्या चल रही है तैयारी

Fri, 13 May 2022 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 May 2022 10:58 PM IST
सार

कोरोना की वजह से संविदा पर की जाने वाली भर्ती 2019 के बाद से नहीं हुई है। पहले यह प्रक्रिया अप्रैल 2020 में होनी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से तब भर्ती नहीं की गई। फिलहाल अब दो वर्ष के बाद रोडवेज द्वारा संविदा पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन
Roadways will recruit drivers on contract, know what is going on
यूपी रोडवेज - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पिछले दो वर्ष से ज्यादा वक्त से रुकी रोडवेज में संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। रोडवेज के प्रयागराज रीजन द्वारा अपने सभी आठ डिपो में संविदा पर चालक की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस दौरान कुल 54 चालकों की प्रयागराज रीजन में रोडवेज द्वारा भर्ती की जाएगी। इसके अलावा इस दौरान रिटायर हो चुके परिचालकों को भी संविदा पर रखे जाने की कार्रवाई प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन



कोरोना की वजह से संविदा पर की जाने वाली भर्ती 2019 के बाद से नहीं हुई है। पहले यह प्रक्रिया अप्रैल 2020 में होनी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से तब भर्ती नहीं की गई। फिलहाल अब दो वर्ष के बाद रोडवेज द्वारा संविदा पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ पास मांगी गई है। साथ ही अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने का लाइसेंस भी अनिवार्य है।

विज्ञापन

रिटायर्ड परिचालकों की भी नियुक्ति की जाएगी

लाइसेंस की अवधि न्यूनतम दो वर्ष कही गई है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि संविदा चालकों को 1.59 किलोमीटर आधारित पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। इसमें ईपीएफ की भी कटौती होगी। माह में 22 दिन एवं उससे अधिक दिन ड्यूटी करने तथा न्यूनतम 5000 किमी बस चलाने वाले संविदा चालकों को तीन हजार रुपये अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा संविदा पर रोडवेज के रिटायर परिचालकों की भी नियुक्ति की जाएगी। परिचालकों को भी 1.59 किमी की दर से भुगतान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed