फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   roadways staff regarded by bjp workers

रोडवेज किए गए सम्मानित

Wed, 03 Jun 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
roadways staff regarded by bjp workers
roadways staff regarded by bjp workers - फोटो : CITY DESK
पहले प्रयागराज के छात्र-छात्राओं, फिर प्रवासी श्रमिक और अब यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे रोडेवज कर्मियों का मंगलवार को अभिनंदन किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में भाजपा और जनहित संघर्ष समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के साथ परिवहन विभाग के अन्य कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा करने के साथ ही उन्हें अंग वस्त्रम भेंट किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि प्रयागराज में पिछले कुछ दिनों में आई 278 प्रवासी श्रमिक स्पेशल से आने वाले 2.92 लाख श्रमिकों को 7732 बस के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य किया गया। इसके पूर्व शहर में रहने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को उनके गंतव्य तक रोडेवज बसों से पहुंचाया गया। माह भर से ज्यादा समय से रोडवेज कर्मी इस कार्य में जुटे हैं। अब एक जून से रोडवेज की बसों का संचालन पहले की तरह फिर से शुरू हो गया है। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने रोडवेज कर्मियों को कोरोना योद्धा बताया। कार्यक्रम में जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, रवि शुक्ला, शलभ पांडेय, सुभाष वैश्य, संतोष सोनकर, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed