फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways personnel will not allow Civil Lines bus station

प्रयागराज : सिविल लाइंस बस स्टेशन शहर से बाहर नहीं जाने देंगे रोडवेजकर्मी, डिप्टी सीएम के बयान पर रोष

Mon, 19 Sep 2022 11:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 11:06 PM IST
सार

पिछले सप्ताह माघ मेला कार्यालय में वर्ष 2025 में होने वाले कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में जीरो रोड बस स्टेशन नैनी एवं सिविल लाइंस बस स्टेशन फाफामऊ या कोई अन्य उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट किए जाने की सहमति बनी।

विज्ञापन
Roadways personnel will not allow Civil Lines bus station
Prayagraj News : सिविल लाइंस रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुंभ मेले के मद्देनजर सिविल लाइंस बस स्टेशन को फाफामऊ या अन्य किसी स्थान पर शिफ्ट करने के निर्णय का रोडवेज कर्मियों ने विरोध किया है। यूनियन पदाधिकारियों ने सिविल लाइंस बस स्टेशन को कही और शिफ्ट किए जाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की है। यूनियन नेताओं का कहना है कि अगर बस स्टेशन शिफ्ट हुआ तो सबसे ज्यादा फजीहत यात्रियों को ही होगी। फाफामऊ से शहर तक आने के लिए भी लोगों को टैक्सी, ऑटो एवं अन्य साधनों का प्रयोग करना होगा। इससे जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसलिए सिविल लाइंस बस स्टेशन जहां है, वहीं रहने दिया जाए।

विज्ञापन



पिछले सप्ताह माघ मेला कार्यालय में वर्ष 2025 में होने वाले कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में जीरो रोड बस स्टेशन नैनी एवं सिविल लाइंस बस स्टेशन फाफामऊ या कोई अन्य उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट किए जाने की सहमति बनी। प्रशासन के इस निर्णय पर रोडवेज कर्मियों ने आपत्ति जताई है। जीरो रोड बस स्टेशन को लेकर रोडवेज कर्मियों का कहना है कि शहर के प्रमुख बाजार चौक के नजदीक होने की वजह से बाहर से आने वाले लोगों को इससे काफी सुविधा होती है।

विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री मान सिंह का कहना है कि सिविल लाइंस बस स्टेशन के एक ओर महात्मा गांधी मार्ग तो दूसरी ओर नवाब यूसुफ रोड है। दोनों ही सड़क फोरलेन की है। यूनियन की मांग है कि बस स्टेशन के बीचोबीच स्थित बिल्डिंग को तोड़कर  रैन बसेरा साइड नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाए। कहा कि बस स्टेशन शिफ्ट न हो इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंडलायुक्त, डीएम के साथ स्थानीय सांसद एवं विधायक को ज्ञापन दिया जाएगा।

अवैध डग्गामारी ही जाम की वजह, 22 को यूनियन देगी ज्ञापन
सिविल लाइंस बस स्टेशन शिफ्ट किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ 22 सितंबर को अपना ज्ञापन रोडवेज अफसरों को सौंपेंगे। कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री सत्य नारायण यादव ने कहा कि बस स्टेशन जहां है उसे वहीं रहने दिया जाए। शहर में इससे उपयुक्त स्थान और कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर महात्मा गांधी मार्ग और उसके आसपास के इलाकों से अवैध डग्गामारी बंद कर दी जाए तो काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन

यूनियन का सुझाव
बस स्टेशन की मुख्य इमारत तोड़कर उसे यात्री रैन बसेरा या फायर ब्रिगेड साइड में बनाया जाए।
बस स्टेशन पर लखनऊ के आलमबाग की तर्ज पर बनाए जाएं प्लेटफार्म
चालक एवं परिचालकों के लिए सिविल लाइंस बस स्टेशन पर बनाए जाए एसी रेस्ट रूम
यात्रियों की सुविधा के लिए फूड प्लाजा एवं बैठने के लिए लगाई जाए आरामदायक कुर्सियां
बसों की समय सारिणी एवं किराये संबंधी सूचना के लिए बड़ी एलईडी स्क्त्रस्ीन की भी हो सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed