फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways closed all the Volvo Buses from Lucknow route to Prayagraj

रोडवेज ने बंद कीं प्रयागराज से लखनऊ रूट की सभी वॉल्वो बसें 

Sat, 15 Jun 2019 12:55 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jun 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Roadways closed all the Volvo Buses from Lucknow route to Prayagraj
रामपुर मे रोडवेज वर्क शॉप मे खड़ी वाल्वो बसें। अमर उजाला
यूपी रोडवेज ने लखनऊ जाने वाले यात्रियों को झटका दिया है। रोडवेज ने सिविल लाइंस बस स्टेशन से लखनऊ जाने वाली एसी वाल्वो बस की सेवा अचानक बंद कर दी है। रोडवेज के इस कदम से यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही है। हालांकि रोडवेज की ओर से वॉल्वो बस के समय पर जनरथ बस चलाने का दावा किया गया है। इसके लिए तमाम रूट पर चल रहीं जनरथ बसें लखनऊ रूट पर शिफ्ट की गई हैं। इससे जिन रूटों पर पूर्व में एसी बसें चल रही थीं, उस रूट के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस बस स्टेशन से लखनऊ के लिए प्रतिदिन दस वॉल्वो बस चलती हैं। इनका समय सुबह छह, सात, आठ बजे, दिन में 12 बजे, एक बजे, दो बजे, शाम को चार, छह बजे एवं रात आठ एवं दस बजे हैं। इसके अलावा लखनऊ के लिए 11 जनरथ और 13 शताब्दी बसें भी संचालित हैं।  हालांकि जनरथ के 287 और शताब्दी के 334 रुपये के मुकाबले वॉल्वो का किराया भी ज्यादा है, जो 482 रुपये है। प्रयागराज से लखनऊ के लिए जनरथ एवं शताब्दी के मुकाबले वॉल्वो बस में आरामदायक  सफर होने की वजह से यात्री इसी में सफर करना पसंद करते हैं। फिलहाल रोडवेज द्वारा वॉल्वो बस का संचालन बंद कर दिए जाने से यात्री खासे परेशान हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शासन स्तर से वॉल्वो बस का अनुबंध खत्म हो गया है। इसी वजह से यह सेवा बंद हुई है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुख्यालय स्तर से ही वॉल्वो बस सेवा बंद हुई है। हालांकि इसके स्थान पर जनरथ बसों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि परिक्षेत्र को अभी हाल ही में दो नई जनरथ बसें भी मिली हैं। इसके अलावा कुछ अन्य रूट की जनरथ बसें लखनऊ रूट पर लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस बस स्टेशन से लखनऊ के लिए हर रोज 34 एसी बसों का संचालन होता है। पहली बस सुबह 4.30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करती है। जबकि आखिरी एसी बस रात 11.55 बजे यहां से रवाना होती है। प्रयागराज से लखनऊ के अलावा झांसी, बहराईच, दिल्ली, बांदा, रेनूकूट, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, फैजाबाद एवं आगरा के लिए भी नियमित रूप से एसी बसें संचालित हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed