फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways buses are now reaching villages, plying on 25 routes

Prayagraj News: अब गांवों तक पहुंचने लगीं रोडवेज की बसें, 25 रूटों पर भर रही हैं रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses are now reaching villages, plying on 25 routes
रोडवेज की बसों का 25 रूटों पर संचालन शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों का सफर आसान हो गया है। पहले ग्रामीणों के लिए डग्गामार बसें ही सहारा हुआ करती थीं। अब मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 25 रूटों पर रोडवेज ने बसों का संचालन शुरू करा देने का दावा किया गया हैं। हालांकि रोडवेज ने इसके लिए और 90 बसें मांगी हैं।
विज्ञापन

जिले में 1540 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें करीब 150 से 200 ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जहां लोगों को लंबी दूरी तय कर मुख्य मार्ग तक आना पड़ता हैं। बसों की सुविधा नहीं होने के कारण गांव के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

रोडवेज ने फिलहाल 42 सीटर बसों को संचालित करने का निर्णय लिया हैं। रोडवेज के आरएम रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि 25 रूटों पर संचालन बसों का शुरू करा दिया गया हैं। शासन से 90 बसों की डिमांड की गई हैं। ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता पर रखा गया है जहां डग्गामार बसें ही एक मात्र साधन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर संचालित हो रही हैं बसें
मांडा - मेजा रोड ऊंचडीह होते प्रयागराज
बड़ोखर - रत्यौरा- सुभाष होते प्रयागराज,
कल्याणपुर- शंकरगढ़ होते शहर,
मांडा - हाटा होते शहर ,
चंदापुर - बड़ोखर होते शहर ,
जनवा- शंकरगढ़ - नारीबारी होते शहर,
मदरा- मुकुंदपुर - मेजा रोड होते शहर,
चौखटा- शंकरगढ़ - गौहनियां होते शहर,
देवरा- नारीबारी होते शहर,
बामपुर - सेमरा- मांडा होते शहर,
बड़ोखर- देवघाट- कोरांव - करछना होते शहर,
दिघिया- मेजा- करछना होते शहर,
लोहरा- नारीबारी होते शहर,
नौढि़या उपरहार होते शहर,
मांडा खास - बरडिहा होते शहर,
लोहरा- गौरा - भारतनगर होते शहर,
रानीगंज- शंकरगढ़ होते शहर,
चौखटा- नारीबारी- प्रयागराज,
लोहरा- समपुरा- देवरा होते शहर,
रामभवन चौराहा- शंकरगढ़ होते शहर,
बड़ोखर- लौवाकोन - देवघाट होते शहर,
सिरावल- सलौया- कोरांव- मेजा होते शहर,
छड़िगड़ा - रामगढ़ - कोरांव- मेजा रोड होते शहर तक बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed