प्रयागराज : भारी बारिश से सड़कें और मुहल्ले हुए जलमग्न, बिजली गिरने से चार की मौत
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सर पीसी बनर्जी छात्रावास के मुख्य भवन पर बिजली गिरने से हॉस्टल का गुंबज क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी तरह चौक इलाके में एक मस्जिद पर भी बिजली गिरने की सूचना है। मस्जिद को आंशिक नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। दो स्थानों पर बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज बारिश व वज्रपात ने शुक्रवार को जिले में जमकर कहर बरपाया। दोपहर बाद हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। कौशाम्बी के चायल कस्बे में एक मजदूर की जान चली गई। बिजली गिरने से बेली गांव, तेवारा व मेजा के कठौती गांव में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए।
उधर चौक स्थित जामा मस्जिद और बहादुरगंज दायरा स्थित शाही मस्जिद के गुंबद बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा आसमानी बिजली का कहर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पीसी बनर्जी हॉस्टल पर भी टूटा, जिससे हॉस्टल का एक गुंबद आधा टूट कर गिर गया।
हालांकि इन घटनाओं में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लगभग डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से शहर के दर्जनों मोहल्लों में जलभराव हो गया। कई जगह घरों में पानी घुस गया। वहीं दूसरी ओर कौशाम्बी के पूरामुफ्ती कोतवाली के गोविंदपुर तेवारा गांव में तालाब किनारे बैठकर मछली का शिकार कर रहे तीन मजदूरों पर बिजली गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ रहे दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
सदर तहसील के तेवारा गांव निवासी नरेश (40) पुत्र सूर्यबली, बेली गांव निवासी उस्मान (15) पुत्र अकील अहमद और मेजा तहसील के किठौती गांव निवासी राजाबाबू (13) पुत्र हीरालाल की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। झूंसी में बिजली गिरने से अजोरा देवी (45) की मौत हो गई। इसी तरह तेवारा निवासी राम सिंह (34) पुत्र सूर्यबली और बेली निवासी गयाल (25) पुत्र अली गयाल गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है।