फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   road will be named after Vikramajit, his statue will be installed - Keshav

केशव बोले : विक्रमाजीत के नाम पर होगा सड़क का नाम, लगाई जाएगी उनकी प्रतिमा

Fri, 23 Dec 2022 09:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 09:49 PM IST
सार

उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि पूर्व विधायक विक्रमाजीत मौर्य को जनप्रिय नेता बताया। कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी। इस दौरान उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। दो मिनट का वहां मौन भी रखा गया।

विज्ञापन
road will be named after Vikramajit, his statue will be installed - Keshav
पूर्व विधायक विक्रमाजीत मौर्य को श्रद्धांजलि देते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फाफामऊ के विधायक रहे स्वर्गीय विक्रमाजीत मौर्य के नाम पर जिले की एक सड़क का नाम होगा। इसके साथ ही उनकी एक मूर्ति भी उचित स्थान पर लगाई जाएगी। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यह एलान शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में स्वर्गीय विक्रमाजीत मौर्य की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में किया।

विज्ञापन


उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि पूर्व विधायक विक्रमाजीत मौर्य को जनप्रिय नेता बताया। कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी। इस दौरान उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। दो मिनट का वहां मौन भी रखा गया। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल, डा. रीता बहुगुणा जोशी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, सुबोध सिंह, गणेश केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, कविता यादव त्रिपाठी, राजेश केसरवानी, अनीता सचान, अवधेश चंद्र गुप्ता, मुरारी लाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके पूर्व डिप्टी सीएम दरभंगा कालोनी स्थित पूर्व विधायक के आवास पर भी जाकर उनके परिजनों से मिले। इसके बाद वह विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी रहे देवेंद्र नाथ मिश्र एवं यश विक्रम त्रिपाठी के भी घर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

road will be named after Vikramajit, his statue will be installed - Keshav
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।

पक्की संगम पहुंचे केशव, गेट बनवाने की हुई मांग
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को गुरुद्वारा पक्की संगत पहुंचे। यहां मत्था टेकने के बाद उन्होंने वहां के पदाधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उनसे कहा गया कि गुरुद्वारा पहुंचने के लिए लोगों को दिक्कत होती है। लोग पूछ-पूछ कर गुरुद्वारे तक पहुंचते हैं। इसलिए जरूरी है कि गुरुद्वारे का सूचना पत्र (लोगो) बनाने के साथ ही कल्याणी देवी पार्क के पास एक भव्य गेट का निर्माण हो। इसके अलावा शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे पीडीए और पीडब्ल्यूडी के होर्डिंग में भी पक्की संगत का उल्लेख हो। इस दौरान महंत संत ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed