फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Road washed away in the rain; a pit up to five feet deep formed

Prayagraj News: बारिश में बह गई सड़क, पांच फीट तक गहरा गड्ढा

Tue, 22 Sep 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 22 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Road washed away in the rain; a pit up to five feet deep formed
फोटो कैप्शन: मांडा में देवरी के सामने क्षतिग्रस्त सड़क की फोटो। - फोटो : credit
ब्लॉक क्षेत्र के सुरवदलापुर से देवरी कोइलहा को जोड़ने वाली करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क देवरी गांव के सामने रपटा के पास बारिश में बह गई। सड़क टूटने से मौके पर चार से पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया है। हालत यह है कि इस रास्ते से बाइक सवारों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सड़क के क्षतिग्रस्त होने से देवरी, टीकापुर, खैरुआ, गौरैया, टंडहर और भवानीपुर समेत कई गांवों के लोगों का बसहारा और कोरांव की ओर आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को आने-जाने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समाजसेवी डॉ. रविशंकर पांडेय ने बताया कि 18 अगस्त से सड़क क्षतिग्रस्त है। इसकी मरम्मत के लिए विभागीय कर्मियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन पहले कोषड़ा कला निवासी लाल साहब बाइक से घर लौट रहे थे। इसी स्थान पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है। मामले में लोक निर्माण विभाग के जेई सत्यवीर ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। जल्द ही मरम्मत कराकर आवागमन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed