फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   road may be named after former governor Kesharinath, there is a suggestion to install a statue

Prayagraj : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ के नाम पर हो सकता है किसी सड़क का नाम, मूर्ति भी लगाने का सुझाव

Mon, 09 Jan 2023 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Jan 2023 07:43 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ के नाम पर शहर की किसी एक सड़क का नाम किया जा सकता है। चर्चा है कि शहर में किसी अंग्रेज अफसर के नाम वाली सड़क का नाम पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी मार्ग किया जा सकता है।

विज्ञापन
road may be named after former governor Kesharinath, there is a suggestion to install a statue
Prayagraj News : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ के परिजनों को सांत्वना देते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ के नाम पर शहर की किसी एक सड़क का नाम किया जा सकता है। चर्चा है कि शहर में किसी अंग्रेज अफसर के नाम वाली सड़क का नाम पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी मार्ग किया जा सकता है। इस बीच भाजपा की ओर से नैनी स्थित अरैल मार्ग का नाम केशरी नाथ त्रिपाठी के नाम पर करने का प्रस्ताव मेयर को दिया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल रविवार आठ जनवरी की सुबह ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ का निधन हुआ। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना आदि उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रयागराज पहुंचे। केशरी नाथ के पुष्प चक्र चढ़ाने के बाद भाजपा नेताओं की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ एक बैठक भी हुई।
विज्ञापन


बैठक में केशरी नाथ के नाम पर प्रयागराज की किसी एक सड़क के नामकरण किए जाने की चर्चा हुई। वैसे चर्चा इस बात की है कि पूर्व राज्यपाल के नाम पर शहर की किसी संस्था का नाम भी रखा जा सकता है। इसके लिए भाजपा नेताओं से सुझाव भी मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ भाजपाइयों ने मूर्ति लगाने का भी सुझाव दिया है।  फिलहाल पूर्व राज्यपाल की याद में पार्टी द्वारा बुधवार 11 जनवरी को एक श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की जा रही है। इसका आयोजन मेडिकल कालेज स्थित प्रीतम दास प्रेक्षागृह में होगा। इसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल हो सकते हैं। श्रद्धांजलि सभा में ही केशरी नाथ के नाम पर शहर में क्या होगा, उसका एलान किए जाने की चर्चा है।

 

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने 11 जनवरी को श्रद्धांजलि सभा होने की पुष्टि की है। हालांकि अभी समय का निर्धारण नहीं किया गया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नैनी मंडल ने नैनी स्थित अरैल मार्ग का नामकरण केशरी नाथ के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव मेयर अभिलाषा गुप्ता को दिया है। इस बारे में मेयर का कहना है कि नगर नामकरण समिति में यह प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव पास होने के बाद निश्चित ही इस दिशा में काम किया जाएगा।

प्रयागराज से केशरीनाथ त्रिपाठी जी का गहरा रिश्ता था। इसलिए उनके नाम पर यहां कुछ बड़ा किया जाएगा। बस थोड़ा इंतजार कीजिए। - केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम, उ.प्र. सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed