फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   road from Prayagraj to Maihar Dham will be easy, Transport Minister spoke to the roadways officers

Prayagraj : प्रयागराज से मैहर धाम की राह होगी आसान, परिवहन मंत्री ने रोडवेज अफसरों से की बात

Wed, 26 Jul 2023 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 06:21 PM IST
सार

प्रयागराज के जीरोरोड डिपो से मध्य प्रदेश स्थित मैहर के लिए सीधी बस चलती थी। लेकिन बाद में यह सेवा बंद कर दी गई है। इस सेवा के बंद होने के बाद लोगों को भी परेशानी हुई। हालांकि तमाम प्राइवेट ऑपरेटर द्वारा प्रयागराज रीवा, कटनी, सतना आदि शहरों के लिए बस चलाई जा रही है।

विज्ञापन
road from Prayagraj to Maihar Dham will be easy, Transport Minister spoke to the roadways officers
UP roadways - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से मां शारदा देवी के दर्शन करने के लिए मैहर धाम जाने वाले लोगाें को सीधी बस सेवा की सौगात मिलेगी। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शारदीय नवरात्र के दौरान प्रयागराज से मैहर के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

दरअसल प्रयागराज के जीरोरोड डिपो से मध्य प्रदेश स्थित मैहर के लिए सीधी बस चलती थी। लेकिन बाद में यह सेवा बंद कर दी गई है। इस सेवा के बंद होने के बाद लोगों को भी परेशानी हुई। हालांकि तमाम प्राइवेट ऑपरेटर द्वारा प्रयागराज रीवा, कटनी, सतना आदि शहरों के लिए बस चलाई जा रही है, लेकिन कुछ ऑपरेटरों द्वारा मनमाना किराया लिए जाने की वजह से लोगों को दिक्कत होती है। इस समस्या को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश तिवारी और राकेश पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ जाकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की।

विज्ञापन


इस दौरान परिवहन मंत्री से पूर्व में संचालित जीरोरोड डिपो की मैहर जाने वाली बस पुन: संचालित करने की मांग की। उनकी इस मांग पर परिवहन मंत्री ने प्रबंध निदेशक रोडवेज लखनऊ एवं क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज को दूरभाष पर प्राथमिकता से संगम प्रयागराज से मेजा, मांडा, रीवा होकर मैहर धाम (मध्य प्रदेश) तक बस सेवा प्रारंभ करने का निर्देश दिया। राकेश पाण्डेय ने बताया कि बस सेवा प्रारंभ होने से संगम और जमुनापार वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि यहां से मैहर के लिए दो बस चलाई जाएगी। इनका संचालन शारदीय नवरात्र के दौरान शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed