{"_id":"5d8bca488ebc3e93b31a6787","slug":"road-accident-on-new-yamuna-bridge-youth-dies-allahabad-news-ald255919542","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए यमुना पुल पर सड़क हादसा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए यमुना पुल पर सड़क हादसा, युवक की मौत
विज्ञापन
Road accident on new Yamuna bridge, youth dies
प्रयागराज। नैनी में मंगलवार रात अचानक सामने आई गाय से बचकर निकलने में बाइक सवार पुरोहित नीरज मिश्रा (20) बगल से गुजर रही मैजिक से जा टकराया। इससे उसे गंभीर चोटे आईं। यूपी-100 ने उसे एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। बड़ा चाक, नैनी निवासी प्रेमंचद्र मिश्रा पराग दुग्ध डेयरी में नौकरी करते हैं। उनके तीन बच्चों में सबसे छोटा नीरज पुरोहित था। इसके अलावा परिवार में पत्नी शकुंतला, बड़ा बेटा राहुल और बहन महिमा है। राहुल ने बताया कि नीरज मंगलवार रात कीडगंज से पूजा करवाकर बाइक से घर लौट रहा था। वह चक इमाम गली के पास पहुंचा था, तभी बाइक के सामने अचानक गाय आ गई। उससे बचकर निकलने के चक्कर में वह बगल से निकल रही मैजिक से टकराकर सड़क पर जा गिरा। हेलमेट पहने होने के बावजूद गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।
पत्नी से मारपीट कर ऑटो चालक ने लगाई फांसी
कीडगंज के लस्कर लाइन पुराना बैहराना में पत्नी से मारपीट कर ऑटो चालक दीपक शर्मा उर्फ दीपू (30) ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। इसके बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लस्कर लाइन पुराना बैहराना निवासी दीपक ने पड़ोस में रहने वाली वंदना से दो साल पूर्व प्रेम विवाह किया था। उनके 11 माह का बेटा लड्डू भी है। छोटे भाई राहुल ने बताया कि मंगलवार रात शराब पीकर घर आने पर दीपक का भाभी से विवाद हो गया था। इस पर दीपक ने मारपीट करके कमरे से भाभी को निकाल दिया था। बुधवार सुबह 6 बजे चाची शकुंतला जगाने पहुंची तो आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। इस पर खिड़की से झांक देखा तो उसका शव फंदे से लटका पाया। कीटगंज थाना प्रभारी का कहना है कि पारिवारिक कलह में ऑटो चालक के फांसी लगाने की बात सामने आई है।