{"_id":"5edd46668ebc3e9021209b3e","slug":"road-accident-in-madhya-pradesh-three-people-of-prayagraj-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत से मचा कोहराम
Mon, 08 Jun 2020 01:26 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सागर के पास हुए सड़क हादसे में हुई तीन लोगों की मौत की सूचना पैतृक गांव मेजा के परानीपुर पहुंची तो कोहराम मच गया। हादसे को लेकर हर कोई स्तब्ध है। हालांकि परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। घर में महिलाएं बिलख रही हैं।
मेजा के परानीपुर गांव निवासी रामशिरोमणि और रामसृजन शुक्ला सगे भाई हैं। दोनों भाइयों के दो बेटे जितेंद्र शुक्ला (45) और प्रमोद शुक्ला (35) मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। इन दोनों के साथ ही प्रमोद का भांजा अरई मदरा मुकुंदपुर निवासी सुशील तिवारी (33) भी काम करता था। शनिवार को तीनों लोग एक कार से घर आ रहे थे।
वे जैसे ही मध्यप्रदेश के सागर पहुंचे वैसे ही बेकाबू ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक जितेंद्र शुक्ला की पत्नी रेखा का रो रोकर बुरा हाल है। जितेंद्र को तीन बेटे हैं। पिता की मौत की खबर सुन बच्चे रोते-रोते बेहाल हो गए हैं। वहीं प्रमोद शुक्ला की पत्नी प्रीति रोते-रोते पगला सी गई है। प्रमोद को एक बेटा और एक बेटी है।