फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Road Accident

सड़क पर खड़े राहगीरों को बस ने मारी टक्कर

Sun, 27 Oct 2019 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Road Accident
Road Accident - फोटो : CITY DESK
सिविल लाइंस में फायर ब्रिगेड चौराहे के पास मची चीखपुकार्र
विज्ञापन

प्रयागराज। सिविल लाइंस में शनिवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां रेड सिग्नल देख खड़े राहगीरों पर पीछे से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसमें एक बाइकसवार तो बस के नीचे आ गया जबकि अन्य लोग छिटककर दूर जा गिरे। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई वरना नुकसान बड़ा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया।

घटना शाम 6.40 बजे के करीब हुई। बस अड्डे चौरहे से फायरब्रिगेड चौराहे की ओर आने वाले रास्ते पर रेड सिग्नल देख दर्जनों राहगीर चौराहे के पास स्थित जेब्रा लाइन के पास खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान पीछे से रोडवेज बस आई और चौराहे पर खड़े राहगीरों को चपेट में ले लिए। जोरदार टक्कर से जहां कुछ बाइकसवार छिटकर दूर जा गिरे। वहीं वहां मौजूद ई रिक्शा भी पलट गया। जिससे वहां चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े तो चालक बस छोड़कर भाग निकला। हादसे में करेली निवासी अनस, नखासकोहना निवासी माज, ई रिक्शा चालक अनुराग त्रिपाठी और सवारी डब्लू पाल निवासी बिहार, हाल पता सोरांव व एक अन्य घायल हो गए। अनस की बाइक बस के नीचे आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। प्रभारी सिविल लाइंस राजेश ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।

Road Accident

Road Accident- फोटो : CITY DESK

Road Accident

Road Accident- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed