{"_id":"584ef7054f1c1b5b7a64a125","slug":"ro-aro-tempted-to-abort-fast-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओे परीक्षा निरस्त करने के लिए आंदोलन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओे परीक्षा निरस्त करने के लिए आंदोलन तेज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
पीसीएस प्री का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2016 निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। पेपर आउट होने का आरोप लगाते आंदोलनरत प्रतियोगियाें की मांग को भाजपा ने भी मुद्दा बनाया है तो कई अन्य संगठन भी समर्थन में आ गए हैं।
परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा की ओर से बुधवार को आयोग पर जमावड़ा की घोषणा की गई है। आंदोलन के समर्थन में मोर्चा की ओर से सोमवार को छोटा बघाड़ा, अल्लापुर, एलनगंज आदि स्थानों में माइक मीटिंग तथा जनसंपर्क किया गया। अभियान में कौशल सिंह, गोविंद राय, राहुल मणि, अजय प्रताप आदि शामिल रहे। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की ओर से भी 16 दिसंबर को रक्त पत्र लिखे जाने की घोषणा की गई है। आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने प्रतियोगियों की मांग का समर्थन किया है। फ्रंट की सोमवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की गई। बैठक में राजेश सचान, मनीष सिन्हा, अनुराग वर्मा, अंकेश कुमार, अनिरूद्ध वर्मा, आशुतोष तिवारी, मनोज आदि मौजूद रहे।
इलाहाबाद की शगुफ्ता नईम ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की एमए अंग्रेजी की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दौलत हुसैन मुस्लि इंडियन इंटर कालेज के उप प्रधानाचार्य नईम अख्तर सिद्दीकी की बेटी शगुफ्ता को इसके लिए सर पदमपत सिंघानियाद स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।