फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RO-ARO result

आरओ-एआरओ में बिपुल, कल्पना रहे अव्वल

Tue, 29 Nov 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 29 Nov 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
RO-ARO result
toper
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सोमवार को घोषित समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) परीक्षा 2014 के रिजल्ट में भांवरकोल गाजीपुर के बिपुल कुमार को पुरुष वर्ग में तथा हाटा कुशीनगर की कल्पना जायसवाल को महिला वर्ग में पहला स्थान मिला है। पुरुष वर्ग में सुल्तानपुर के दीपक कुमार सिंह को दूसरा एवं सिसवां महराजगंज के विजय प्रकाश तिवारी को तीसरा स्थान मिला, महिला वर्ग में टांडा अंबेडकरनगर की पूनम को दूसरा और शिवांगी शुक्ला को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन


आयोग के सचिव अटल कुमार राय के अनुसार आरओ-एआरओ की मुख्य परीक्षा 29 एवं 30 अगस्त 2015 को तथा टाइपिंग टेस्ट 16 से 27 जुलाई 2016 के बीच हुई। अंतिम परिणाम में आयोग ने 426 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है , पूर्व में घोषित 640 पदों में से 214 पद खाली रह गए हैं। आयोग के सचिव की ओर से घोषित परिणाम में एआरओ सचिवालय के 167 और आरओ के छह पदों एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के कुल 39 एआरओ एवं दो विशेष चयन के पदों अर्थात कुल मिलाकर 214 पदों पर कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला। एआरओ के पदों में टाइपिंग टेस्ट में फेल होने और ‘ओ’ लेवल परीक्षा का प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण पद खाली रह गए।
विज्ञापन


डेढ़ वर्ष बाद आया रिजल्ट
आयोग की ओर से अगस्त 2015 में मुख्य परीक्षा के बाद लगभग डेढ़ वर्ष बाद घोषित परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों में उत्सुकता थी। मुख्य परीक्षा के लगभग 11 महीने बाद इन पदों केलिए टाइपिंग टेस्ट हुआ। सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पदों के लिए टाइपिंग में पास होना अनिवार्य अर्हता होने के कारण 208 पद खाली रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉपर बिपुल, कल्पना ने इविवि से की पढ़ाई
पुरुष वर्ग के टॉपर बिपुल कुमार इलाहाबाद विवि से पढ़ाई करने के बाद 2008 से पीसीएस के साक्षात्कार तक पहुंच रहे हैं। दूसरे स्थान पर आए दीपक कुमार सिंह वर्तमान में सीजीएल-2008 से चयनित होने के बाद मऊ में इंडियन एग्रीकल्चरल काउंसिल के कार्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इसी प्रकार तीसरे स्थान पर आने वाले विजय प्रकाश तिवारी वर्तमान समय में दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लगे हैं। महिला वर्ग की टॉपर कल्पना जायसवाल इलाहाबाद विवि से अंग्रेजी में एमए करने के बाद वर्तमान में जिला सहायक सेवायोजन अधिकारी के पद पर इलाहाबाद में कार्यरत हैं, उनके पति शिवेंद्र मिश्र इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। महिला वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली पूनम अंबेडकर नगर टांडा की रहने वाली हैं, वह वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं, उनके पति नगर पंचायत विभाग में अधिकारी हैं।


रिजल्ट के साथ कटऑफ घोषित
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव की ओर से आरओ-एआरओ परीक्षा-2014 के अंतिम चयन के बाद घोषित कटऑफ में उत्तर प्रदेश सचिवालय केलिए आरओ के पद के लिए अनारक्षित का कटऑफ 289 अंक, ओबीसी का 283 अंक और एससी का 272अंक , महिला वर्ग में 280 अंक , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 274 अंक पाया गया है। सहायक समीक्षा अधिकारी में अनारक्षित का कटऑफ 177 अंक एवं महिला वर्ग का कटऑफ 177 अंक पाया गया है। अन्य वर्गों के कटऑफ घोषित नहीं किए गए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के लिए आरओ का कटऑफ अनारक्षित में 288, ओबीसी में 282, एससी में 271, महिला वर्ग में 278 पाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed