फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RO-ARO Paper Leak: 10 thousand salary, transaction of Rs 10 lakh every month in the account

RO-ARO Paper Leak : 10 हजार तनख्वाह, खाते में हर महीने 10 लाख का लेनदेन, अर्पित के खाते से मिली जानकारी

Sat, 28 Sep 2024 02:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 02:11 PM IST
सार

अर्पित म्योराबाद का रहने वाला है। 21 अप्रैल को उसकी गिरफ्तारी के बाद ही बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज से आरओ-एआरओ भर्ती का पेपर लीक होने का खुलासा हुआ था। उसके बैंक अकाउंट का विवरण खंगालने पर एसटीएफ को चौंकाने वाली बातें पता चलीं।

विज्ञापन
RO-ARO Paper Leak: 10 thousand salary, transaction of Rs 10 lakh every month in the account
बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल पारुल को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आरओ-एआरओ भर्ती पेपर लीक प्रकरण में जेल भेजे गए अर्पित विनीत यशवंत पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। एसटीएफ की जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि महीने में महज 10 हजार वेतन पाने वाला अर्पित हर महीने खाते में 10 लाख से ज्यादा का लेनदेन करता था। ईडी ने उसके बारे में एसटीएफ से विवरण मांगा है।

विज्ञापन


अर्पित म्योराबाद का रहने वाला है। 21 अप्रैल को उसकी गिरफ्तारी के बाद ही बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज से आरओ-एआरओ भर्ती का पेपर लीक होने का खुलासा हुआ था। उसके बैंक अकाउंट का विवरण खंगालने पर एसटीएफ को चौंकाने वाली बातें पता चलीं। मालूम हुआ कि वह महज 10 हजार रुपये महीने कमाता था।
विज्ञापन

हालांकि, उसके खाते से 10 लाख से ज्यादा का लेनदेन होता था। खाते में ऑनलाइन ट्रांजक्शन के जरिये ही रुपयों का लेनदेन होता था। एसटीएफ उन खातों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, जिनसे अर्पित के खाते से रुपयों का लेनदेन किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण के आरोपियों पर दर्ज मनी लांड्रिंग मामले की जांच में जुटी ईडी ने भी अर्पित के बैंक अकाउंट संबंधी विवरण एसटीएफ से मांगे हैं। माना जा रहा है कि विवरण मिलते ही ईडी इन खातों में हुए लेनदेन की जांच करेगी। इसके बाद अर्पित पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed