Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RO-ARO Exam: The paper was easy but the long duration of three hours made one tired

RO-ARO Exam : पेपर आसान आया पर तीन घंटे के लंबे समय ने थकाया, पिछली परीक्षाओं की तुलना में था सरल

Mon, 28 Jul 2025 05:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 05:15 AM IST
सार

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 में शामिल हुए अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र तो आसान लगा लेकिन तीन घंटे के लंबे समय ने उन्हें थका दिया।

विज्ञापन
RO-ARO Exam: The paper was easy but the long duration of three hours made one tired
आरओ-एआरओ परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 में शामिल हुए अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र तो आसान लगा लेकिन तीन घंटे के लंबे समय ने उन्हें थका दिया। पहले यह परीक्षा दो सत्रों में होती थी। पहले सत्र में सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र की परीक्षा होती थी जिसमें दो घंटे में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 140 प्रश्नों के उत्तर और दूसरे सत्र में सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र की परीक्षा में एक घंटे में 60 प्रश्नों के उत्तर देने होते थे।

विज्ञापन


इस बार दोनों प्रश्न पत्रों को समायोजित कर दिया गया और सामान्य अध्ययन के 140 व हिंदी के 60 प्रश्नों के उत्तर देने के लिए अभ्यर्थियों को तीन घंटे का समय दिया गया। रविवार सुबह 9:30 से अपराह्न 12:30 बजे तक आयोजित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछली परीक्षाओं की तुलना में इस बार सवाल काफी आसान थे लेकिन तीन घंटे के लंबे समय से थका दिया और बाद में सवालों के उत्तर देने में दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन


परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी थी सो अभ्यर्थियों को काफी सोच-समझकर उत्तर देने पड़े और परीक्षा पूरी होते-होते उन्हें तीन घंटे का वक्त भी कम लगने लगा। अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार जनगणना से कई प्रश्न पूछे गए। समसामयिक घटनाक्रम पर आधारित प्रश्न सबसे आसान लगे। अभ्यर्थियों ने बताया सूची को सुमेलित करने वाले सवाओं ने थोड़ा उलझाया और उन्हें हल करने में वक्त लगा। वहीं, सामान्य हिंदी में तत्सम व तद्भव शब्द, विशेषण, पर्यायवाची, वर्तनी से जुड़े प्रश्न सामान्य स्तर के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

सामान्य अध्ययन के कुछ सवाल

सवाल: निम्न मं से किस तत्व की कमी के कारण पौधे पीले हो जाते हैं और उनमें वृद्धि कम हो जाती है?

विकल्प: बोरॉन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, नाइट्रोजन

सवाल: 2025 में पहली बार यूनाइटेड किंगडम में कौन से अंतरराष्ट्रीय खेल का आयोजन किया गया जिसमें भारत और अन्य देशों की टीमों ने भाग लिया?

विकल्प: बैडमिंटन विश्वकप, कबड्डी विश्वकप, हॉकी विश्वकप, क्रिकेट विश्वकप

सवाल: मार्च-2025 में नासा के एस्ट्रोनॉट बुच विलमोर एवं सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी स्पेसएक्स के किस स्पेसक्राफ्ट से हुई?

विकल्प: चैलेंजर, ड्रैगन, कोलंबियां, डिस्वकरी

सवाल: भारत के प्रथम मानवयुक्त डीप ओशन मिशन का नाम क्या है?

विकल्प: विक्रमादित्य, समुद्रयान, वरुणयान, डाइव इंडिया

सवाल: 2026 के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किस शहर में होगा?

विकल्प: ग्लासगो, बर्मिंघम, हैमिल्टन, मेलबर्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed