फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rise of Record Breakdown in Prayagraj

प्रयागराज में रिकार्डतोड़ मतदान की उठी आवाज

Tue, 16 Apr 2019 01:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 16 Apr 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rise of Record Breakdown in Prayagraj
aprajita - फोटो : प्रयागराज
वोट फॉर इंडिया, वोट फॉर नेशन जैसे संदेश सोमवार की शाम महिलाओं की हथेलियों पर मेहंदी से रचाए गए। इसी के साथ बच्चों, महिलाओं ने शतप्रतिशत मतदान की अपील की। बच्चों ने तरह-तरह के चित्र बनाए। सिविल लाइंस स्थित स्टरलिंग अपार्टमेंट में अमर उजाला अपराजिता व चुनाव आयोग के स्विप कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


अपार्टमेंट परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता में सिद्धार्थ राय, रौनक कुमार, ईशान अरोरा, अनन्या नंदी, आराध्या त्रिपाठी, इशिता त्रिपाठी, स्निग्धा सिंह, आरुष सिंह ने मतदान महादान के भावों को रंगों-रेखाओं से सजाया। इसी तरह मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में किरन राय, शिप्रा राय, नीरू साहनी, अर्चना राय, मणिका अग्रवाल, रोली मिश्रा ने हथेलियों पर वोट की ताकत को भावों में अभिव्यक्त किया। इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद अकरम व सेक्रेटरी आरपी शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश सिंह, डॉ राधेश्याम गुप्त ने अपार्टमेंट के लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की। शिक्षिका अपर्णा बाजपेयी, वंदना श्रीवास्तव ने अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन


अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग के स्विप कार्यक्रम की मतदाता जागरूकता मुहिम सोमवार को सिविल लाइंस के चंदन अपार्टमेंट में शाम सात बजे से चलाई जाएगी। इसमें चित्रकला व महेंदी रचाओ प्रतियोगिताएं की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed