फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rise from the secrets related to the martyrdom of Shaheed Chandrashekhar Azad, shooting of 'Azad ke gaddar aur sathi' will begin

शहीद चंद्रशेखर आजाद की शहादत से जुड़े रहस्यों से उठेगा पर्दा, ‘आजाद के गद्दार और साथी’ की शुरू होगी शूटिंग

Sat, 27 Feb 2021 02:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
rise from the secrets related to the martyrdom of Shaheed Chandrashekhar Azad, shooting of 'Azad ke gaddar aur sathi' will begin
चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : सोशल मीडिया।

प्रयागराज आने वालों के लिए संगम और आनंद भवन के अतिरिक्त आजाद के प्रतिमास्थल पर उन्हें नमन करने के साथ ही संग्रहालय में रखी उनकी पिस्तौल को देखना भी शामिल होता है। इसीलिए ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा’, की पंक्तियों को सच करते हुए अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा स्थल पर भी उन्हें नमन करने और श्रद्धासुमन चढ़ाने के लिए आने वालों का तांता लगा रहता है।

विज्ञापन


लोग उनकी शहादत के बारे में और ज्यादा से ज्यादा जानने को उत्सुक होते हैं, लेकिन लोगों के मन में एक सवाल जरूर कौंधता है कि उनके वहां पहुंचने की मुखबिरी किसने की, जिसके बाद वह अंग्रेजों से घिरे और एक गोली बची रहने पर अपनी कनपटी पर गोली मारकर शहीद हो गए थे।

विज्ञापन

rise from the secrets related to the martyrdom of Shaheed Chandrashekhar Azad, shooting of 'Azad ke gaddar aur sathi' will begin
शहीद चंद्रशेखर आजाद

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद से जुड़े ऐसे ही कई सवालों का जवाब देने की कोशिश के साथ उन पर एक फीचर फिल्म तैयार की जा रही है, उम्मीद है शोध के बाद लिखी गई कहानी में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन चरित्र के साथ ही उनके साथियों और मुखबिरी से जुड़े सवालों के जवाब भी मिल सकेंगे। फिल्म में आजाद के क्रांतिकारी बनने से लेकर उनकी शहादत तक के तथ्यों को शामिल किया गया है। बीबीवी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की पहल पर तैयार होने वाली आजाद से जुड़ी फिल्म का नाम ही ‘आजाद के गद्दार और साथी’ है। यह टाइटिल वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर एसोसिएशन की ओर से पंजीकृत भी हो चुका है।

rise from the secrets related to the martyrdom of Shaheed Chandrashekhar Azad, shooting of 'Azad ke gaddar aur sathi' will begin
chandra shekhar azad
संस्था भारत भाग्य विधाता की पहल पर तैयार होने वाली फिल्म के स्क्रीन प्ले और स्क्रिप्ट राइटर वीरेंद्र पाठक  कहते हैं, तथ्यों की प्रामाणिकता के लिए आजाद के साथियों की किताबों, तत्कालीन पुलिस अफसर के पत्र सहित अन्य उपलब्ध साधनों का सहारा लिया गया है। इसका शोधकार्य काफी पहले पूरा हो चुका था, शूटिंग भी आरंभ होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से स्थगित हो गई। अब इसकी शूटिंग अगस्त में आरंभ होगी। इसके तीन महीने में पूरी होने की उम्मीद है। शूटिंग से लेकर अभिनय तक में प्रयागराज का प्रमुख योगदान रहेगा।

शहादत दिवस पर सम्मान गारद सलामी आज

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीदे आजम भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से 27 फरवरी को आजाद प्रतिमा स्थल के पास शहादत दिवस मनाया जाएगा। संयोजक विशाल गुप्ता के मुताबिक उत्तर प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल की ओर से 21 गनशाट फायर करके सम्मान गारद, पुलिस बैंड की ओर से उन्हें सलामी दी जाएगी। विद्यार्थियों की ओर से विविधतापूर्ण कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed