{"_id":"5ce2bb8cbdec2206fe0614db","slug":"riot-demolition-on-patient-s-death-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़
Mon, 20 May 2019 08:07 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 May 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
हेल्थ्ा क्राइम
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जार्जटाउन के टैगोर टाउन में कुंदन गेस्ट हाउस के पास स्थित अस्पताल में मरीज की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित लोगों ने लापरवाही से मौत का आरोप लगाकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। परिजनों की तहरीर पर डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
संतोष केसरवानी (40) सर्वोदय नगर अल्लापुर का रहने वाला था। वह टेंपो चलाकर अपना व अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके चार चुन्नूलाल ने बताया कि संतोष के कमर में फोड़ा हो गया था जिस पर वह 19 मई को दोपहर में कुंदन गेस्ट हाउस के पास स्थित ऊषा हॉस्पिटल में पहुंचा। वहां डॉ. शरद साहू को दिखाया तो उन्होंने उसे भर्ती कर लिया। रात आठ बजे के करीब संतोष का ऑपरेशन हुआ और कुछ देर बाद बताया गया कि उसकी मौत हो गई है। जिस पर परिजन आक्रोशित हो उठे।
उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही से संतोष की जान गई। जिसके बाद अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिली तो जार्जटाउन पुलिस पहुंची और किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। उधर परिजनों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी डॉ. शरद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।