फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ring road will be in Allahabad , Gadkari announced

इलाहाबाद में बनेगी रिंग रोड, गडकरी ने की घोषणा 

Sat, 17 Sep 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 17 Sep 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे इलाहाबाद शहर को अब रिंग रोड से निजात मिलेगी। फूलपुर के सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के आग्रह पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इलाहाबाद में भी रिंग रोड बनाने की घोषणा शुक्रवार को की है। लखनऊ में आउटर रिंग रोड के शिलान्यास कार्यक्रम में  केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में नितिन गडकरी ने मंच से इलाहाबाद में रिंग रोड बनाने की बात कही। 
विज्ञापन

यातायात की बढ़ती समस्या से निजात दिलाने के लिए इलाहाबाद में रिंग रोड की जरूरत अरसे से महसूस की जा रही है। इस बारे के महाकुंभ में यातायात को लेकर जिस तरह की समस्या खड़ी हुई, उसे देखते हुए भी रिंग रोड की आवश्यकता बढ़ गई है, क्योंकि 2019 में अर्द्धकुंभ और उसके बाद 2025 के महाकुंभ में भीड़ वर्ष 2013 में हुए महाकुंभ से कहीं ज्यादा होगी। यूपी के ज्यादातर बड़े शहरों में रिंग रोड या तो बन चुकी है या मंजूर हो चुकी है लेकिन इलाहाबादियों की दशकभर पुरानी मांग पर अब तक सरकार ने गौर नहीं किया। शुक्रवार को लखनऊ में आउटर रिंग रोड के शिलान्यास कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने मंच पर बैठे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या से कहा कि वह इलाहाबाद के लिए भी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से रिंग रोड मांग लें। साथ ही हंसते हुए कहा, गडकरी जी से जो मांगेंगे, उसे बिना लिए उन्हें लखनऊ से वापस दिल्ली नहीं जाने दूंगा। इस पर नितिन गडकरी ने इलाहाबाद में भी रिंग रोड देने की मंच से घोषणा की।
विज्ञापन

भेजा जा चुका है रिंग रोड का प्रस्ताव
इलाहाबाद विकास प्राधिकरण से जुड़े सहयुक्त नियोजन विभाग ने रिंग रोड का प्रस्ताव काफी पहले ही तैयार कर लिया था। करीन 40 किलोमीटर लंबी रिंग रोड में गंगा एवं यमुना पर तीन पुलों के साथ आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर सड़कों के ऊपर ओवर ब्रिज की योजना तैयार की गई। नक्शे में रिंग रोड की शुरूआत तेलियरगंज में एमएनएनआईटी चौराहा से की गई है। यहां से शुरू होकर रिंग रोड कैंट और नयापुरवा होकर गंगा के किनारे-किनारे बमरौली से आगे निकलेंगी। इसके लिए नयापुरवा से बमरौली तक गंगा किनारे तकरीबन आठ किलोमीटर लंबा बांध बनाना होगा। बमरौली से कानपुर रोड को ओवर ब्रिज से क्रास करती हुई रिंग रोड झलवा में खेलगांव के पीछे से होकर नैनी में एग्रीकल्चर संस्थान के पास स्थित बक्शी सोगड़ा गांव में निकलेगी। इसके लिए यमुना नदी पर पुल प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed