फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rigged in CTET: Kaushambi's teacher used to bring candidates, deal was done in one and a half lakhs

सीटीईटी में धांधली : कौशाम्बी का शिक्षक लाता था अभ्यर्थी, डेढ़-दो लाख में होती थी डील

Mon, 01 Feb 2021 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Feb 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rigged in CTET: Kaushambi's teacher used to bring candidates, deal was done in one and a half lakhs
prayagraj news : गिरफ्तार सॉल्वर गैंग के सदस्य। - फोटो : prayagraj
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में धांधली करने वाले गिरोह के लोग बेहद पेशेवर तरीके से काम को अंजाम देते थे। इसमें हर सदस्य का काम बंटा था। सरगना तक अभ्यर्थी लाने का काम कौशाम्बी निवासी प्राइमरी शिक्षक करता था और परीक्षा पास कराने की डील डेढ़ से दो लाख में होती थी।
विज्ञापन

 
एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, पकड़े गए सरगना व सदस्यों से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली। पता चला कि सरगना प्रशांत व उसका सहयोगी धमेंद्र एडमिट कार्ड व आधार कार्ड की फोटो मिक्सिंग कर जाली प्रवेशपत्र तैयार कर खेल करते थे। गिरोह के लिए अभ्यर्थी लाने का काम कौशाम्बी के सैयदसरांवा पूरामुफ्ती निवासी प्राइमरी शिक्षक कमलेश करता है। इसके अलावा फोटो मिक्सिंग कर जाली आधार कार्ड, एडमिट कार्ड हालैंड हॉल निवासी रोहित करता है।
विज्ञापन


इसके लिए उसे प्रति अभ्यर्थी 20 हजार रुपये दिए जाते हैं। सॉल्वर की व्यवस्था प्रशांत व धर्मेंद्र करते हैं और उन्हें 50 हजार रुपये देते हैं। एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, पकड़े गए सॉल्वर शिवपूजन ने बताया कि उसे दूसरी पाली में किसी और के स्थान पर परीक्षा देनी थी। साथ ही यह भी बताया कि उसे 50 हजार रुपये एडवांस में मिल गए थे। इसी तरह अभ्यर्थी मुनेश ने बताया कि उसकी परीक्षा दूसरी पाली में थी। प्रशांत व धर्मेंद्र ने बताया था कि उसके स्थान पर आदित्य शाही परीक्षा में बैठेगा। दोनों ने उससे दो लाख रुपये भी ले लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
  • प्रयागराज में पकड़े गए छह लोगों के खिलाफ कर्नलगंज व धूमनगंज और गोरखपुर में पकड़े गए एक सॉल्वर के खिलाफ  थाना रामगढ़ ताल में सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। दो अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।  - नीरज कुमार पांडेय, एएसपी एसटीएफ

यह हुई बरामदगी
7 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र
2 रजिस्ट्रेशन फॉर्म की छाया प्रति
43 मोबाइल स्क्रीन शॉट
3 जाली आधार कार्ड
2 जाली पैन कार्ड
8 मोबाइल फोन
2 चेक बुक
4 लाख के दो चेक
2 दोपहिया वाहन
एक कार
13500 नगद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed