फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Richa Singh joins BJP, was expelled from SP for opposing Swami Prasad

UP : ऋचा सिंह ने थामा भाजपा का दामन, स्वामी प्रसाद का विरोध करने पर सपा से हुई थीं निष्कासित

Wed, 21 Feb 2024 06:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 06:19 PM IST
सार

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक की मौजूदगी में ऋचा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह ने प्रयागराज शहर पश्चिमी विधानसभा से 2017 और 2022 का विधान सभा चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
Richa Singh joins BJP, was expelled from SP for opposing Swami Prasad
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. ऋचा सिंह ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ऋचा सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक की मौजूदगी में ऋचा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

विज्ञापन



इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह ने प्रयागराज पश्चिम विधानसभा से 2017 और 2022 का विधान सभा चुनाव लड़ा था। दोनों ही चुनाव में उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थनाथ सिंह से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। चुनाव में हार के बाद वह लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रही थीं।

विज्ञापन

स्वामी प्रसाद का विरोध करने पर सपा से की गई थीं निष्कासित
 

सपा के वरिष्ठ नेता रहे स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस सहित देवी देवताओं के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋचा सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस पर की गई टिप्पणी का विरोध करना पार्टी नेता ऋचा सिंह को भारी पड़ गया था। सपा ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए ऋचा सिंह और रोली तिवारी मिश्र को निष्कासित कर दिया। ऋचा ने निष्कासन को पार्टी की महिला विरोधी मानसिकता करार दिया था। 

सपा नेता मनीष जगन के खिलाफ दर्ज कराया था केस

ऋचा सिंह ने सपा सोशल मीडिया के प्रभारी मनीष जगन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और छेड़खानी का मुकदमा लखनऊ में दर्ज कराया था। ट्विटर पर मनीष ने ऋचा सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। जिस पर आपत्ति जाहिर करते हुए ऋचा ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र भेजकर मनीष के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इसके बाद मनीष के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed