फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Reward from Prayagraj arrested in a bogus encounter, shot in the leg

प्रयागराज से फरार इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 31 Aug 2019 10:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Reward from Prayagraj arrested in a bogus encounter, shot in the leg
पुलिस मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश सुनील गुप्ता का लालगंज सीएचसी में इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। प्रयागराज में पेशी के दौरान अदालत परिसर से पांच दिन पहले भागे 75 हजार के इनामी बदमाश को लालगंज पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। बदमाश के फायरिंग करने पर पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिससे उसके दोनों पैरों में गोली लग गई। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। घायल बदमाश को प्रयागराज रेफर किया गया है। उसने व्यापारियों से रंगदारी वसूलने के लिए लालगंज इलाके में डेरा डाल रखा था।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के पूरे हरिकिशुन निवासी सुनील गुप्ता पुत्र शिवबहादुर गुप्ता ने वर्ष 2017 में दो लोगों की पंद्रह दिन के भीतर हत्या कर दी थी। इसके अलावा शिक्षक पर जानलेवा हमला व लूट व छिनैती की भी वारदातों को भी उसने अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में जेल प्रशासन ने उसे नैनी जेल ट्रांसफर कर दिया। जेल में उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ था। इसी मामले की सुनवाई प्रयागराज के न्यायालय में चल रही थी।
विज्ञापन

26 अगस्त को पेशी के बाद सुनील गुप्ता अदालत परिसर से फरार हो गया। उसकी तलाश में प्रयागराज पुलिस के साथ ही लालगंज पुलिस भी लगी थी। डीआईजी ने सुनील के ऊपर 50 हजार तो जिले की पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि फरारी के बाद सुनील की लोकेशन लालगंज इलाके में मिल रही थी। इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार और सीओ क्राइम आलोक सिंह को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम लालगंज के रघवापुर जंगल में सुनील की लोकेशन मिली। घेराबंदी करने पर सुनील गुप्ता फायरिंग करते हुए भागा। पुलिस ने भी 6 राउंड जवाबी फायरिंग की। उसके दोनों पैरों में गोली लग गई, जिसके बाद वह गिर पड़ा। लालगंज पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि शातिर बदमाश सुनील भागने के बाद लालगंज आ गया था। वह इलाके के व्यापारियों से रंगदारी की वसूली की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed