फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Reward crook accused of loot from oil mill

आयल मिल से लूट का आरोपी इनामी बदमाश धराया

Tue, 18 Feb 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Reward crook accused of loot from oil mill
लालगंज पुलिस द्वारा धराया पच्चीस हजार का ईनामी बदमाश। - फोटो : PRATAPGARH
आयल मिल संचालक से तमंचे के बल पर हुई लूट में शामिल पचीस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास लूट का 82 सौ रुपये व पीड़ित का पैनकार्ड भी बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने इनामी बदमाश को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के अर्जुनपुर स्थित आयल मिल पर बीती 31 जनवरी को धावा बोलकर बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये नकद लूट लिया था। मामले में संचालक बैजनाथ केसरवानी ने बछवल निवासी लवकुश विश्वकर्मा व विपुल सिंह समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। लूट में शामिल लवकुश पर पुलिस ने पचीस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाल राकेश भारती को मुखबिर ने सूचना देकर इनामी बदमाश लवकुश की लोकेशन रायपुर तियांई नहर के समीप दी। सूचना पर कोतवाल ने हमराहियों के साथ मौके पर दबिश देकर इनामिया बदमाश को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से लूट का 82 सौ रुपये नकद व पीड़ित का पैनकार्ड धर दबोचा। पूछताछ के दौरान इनामी बदमाश लवकुश ने बताया कि अपने साथी विपुल सिंह, जीतू यादव, सत्यम तिवारी, विशाल यादव व रोहित तिवारी के साथी घटना के दिन शराब पार्टी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विपुल बैजनाथ के यहां लूट की योजना बनाई। इस दौरान रोहित के पिता का फोन आया तो वह घर चला गया। जिसके बाद लवकुश व विपुल समेत पांचों बदमाशों ने आयल मिल पहुंचकर एक लाख चौवन हजार रुपये लूट लिया। बाद में विपुल ने बीस-बीस हजार रुपये चारों को बांट दिया और शेष रुपये अपने पास रख लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने इनामिया बदमाश लवकुश को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। एसपी ने बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को 25 हजार रुपये पुरस्कार भी दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने लालगंज के अगई तिराहे से शहीद व शमीम निवासी राहाटीकर पूरे कुरेसिन को अवैध तमंचे के साथ धर दबोचा है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज उन्हे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed