{"_id":"683f4808856fcc929f048fe6","slug":"rewa-highway-becomes-garage-big-vehicles-are-repaired-on-the-road-allahabad-news-c-257-1-sald1006-114835-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रीवा राजमार्ग बना गैराज, बड़ी गाड़ियों की सड़क पर की जाती है मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रीवा राजमार्ग बना गैराज, बड़ी गाड़ियों की सड़क पर की जाती है मरम्मत
विज्ञापन
नैनी। रीवा राजमार्ग पर बड़ी गाड़ियों की सड़क पर की जा रही मरम्मत
रीवा राजमार्ग पर डांडी बाजार के आगे सड़क पर ही बड़ी गाड़ियों की मरम्मत की जा रही है। सड़क किनारे दिनभर गाड़ियों की लाइन लगी रहती है। यहां पर हादसे की आशंका भी बनी रहती है। इसके अलावा मिर्जापुर राजमार्ग पर भी सड़क किनारे गाड़ियों की मरम्मत की जा रही है।
रीवा राजमार्ग पर बड़ी गाड़ियों की मरम्मत की कई दुकानें हैं। पहले सड़क चौड़ी न होने पर यहां पर काफी जगह हुआ करती थी। लेकिन बीते महाकुंभ से पहले इस सड़क का चौड़ीकरण किया गया। नालियां भी बना दी गईं। सड़क से नाली ऊंची होने के कारण बड़ी गाड़ियों को नाली के उस पार नहीं ले जाया जाता है। ऐसे में चालक सड़क पर गाड़ियां खड़ी करते हैं। उसकी मरम्मत भी सड़क पर की जाती है।
इससे यहां पर हादसे की आशंका बनी रहती है। यह व्यवस्था बीते कई सालों से बनी हुई है, लेकिन संबंधित इसपर ध्यान नहीं दे रहे है। मिर्जापुर राजमार्ग पर रामपुर से लेकर बीपीसीएल तक सड़क किनारे बड़ी गाड़ियों को खड़ी करने की समस्या है। इससे इस मार्ग पर भी हादसे हुआ करते है।