फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rewa Accident 80 passengers were on the bus most of the deceased were from Balrampur district

Rewa Accident: बस में सवार थे 80 यात्री, ज्यादातर मृतक बलरामपुर जिले के

Sat, 22 Oct 2022 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Oct 2022 08:03 PM IST
सार

बस में उप्र के विभिन्न जनपदों के साथ ही नेपाल के भी कुछ लोग सवार थे। ज्यादातर लोग बलरामपुर के थे। कटनी पहुंचने पर कई अन्य यात्री सवार हुए। जिसके बाद यात्रियों की संख्या 80 के आसपास पहुंच गई थी।

विज्ञापन
Rewa Accident 80 passengers were on the bus most of the deceased were from Balrampur district
बस पीछे से ट्रॉले में जा घुसी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शंकरगढ़ सीमा से सटे रीवा के सोहागी में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां हैदराबाद से प्रयागराज जा रही यात्रियों से भरी बस ट्रेलर में जा घुसी। इससे बस ड्राइवर समेत 15 यात्रियों की मौत हो गई। साथ ही 38 घायल हो गए। घायलों को रीवा में भर्ती कराया गया है। प्राइवेट टूरिस्ट बस हैदराबाद के सिकंदराबाद से चलकर गोंडा जा रही थी। इसमें उप्र के विभिन्न जनपदों के साथ ही नेपाल के भी कुछ लोग सवार थे। ज्यादातर लोग बलरामपुर के थे। कटनी पहुंचने पर कई अन्य यात्री सवार हुए। जिसके बाद यात्रियों की संख्या 80 के आसपास पहुंच गई थी।

विज्ञापन



रात करीब 11.30 बजे बस रीवा जनपद के त्योंथर तहसील अंतर्गत सोहागी पहाड़ से गुजर रही थी। तभी यह आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इससे ड्राइवर केबिन में बैठे सभी लोग क्षतिग्रस्त हिस्से में ही फंस गए। वहां चीखपुकार मच गई। जिससे स्थानीय लोग जुट गए। सूचना पर सोहागी थाने की पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहगीरों को अस्पताल भेजवाना शुरू किया। सभी घायलों को त्योंथर सिविल अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन

वहां 12 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। उधर, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना में बस सवार 38 लोग जख्मी भी हुए। इन सभी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पर एमपी पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचे। सुबह शासन के निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित भी शंकरगढ़ थाने की फोर्स व प्रशासनिक अफसरों संग मौके पर पहुंचे। एसपी यमुनापार ने बताया कि घायलों में शामिल 21 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बस से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया है। वहां से इन्हें उनके गंतव्यों तक पहुंचाया जाएगा। 


तेज रफ्तार बन गई यात्रियों का काल 
मौके पर जांच पड़ताल के दौरान यह बात भी सामने आई कि जिस ट्रेलर से बस टकराई, उसका अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त था। इससे आशंका जताई जा रही है कि पहले ट्रेलर आगे चल रहे किसी वाहन से टकराया। इसके बाद रफ्तार तेज होने के चलते चालक भी बस नियंत्रित नहीं कर पाया होगा और बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी होगी। 

मृतकों में दो चालक भी शामिल
मृतकों में दो चालकों का भी नाम शामिल है। इनमें से एक मोहम्मद कलीम उर्फ लल्लू (40) पुत्र मो. वसीम निवासी गांधीनगर, बलरामपुर है। इसके अलावा अन्य मृतकों में यात्री शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर वह हैं, जो ड्राइवर केबिन में बैठे थे। 


ज्यादातर मजदूर, कमाने गए थे हैदराबाद
बस में सवार ज्यादातर लोग मजदूर थे, जो हैदराबाद कमाने गए थे। इनमें से ज्यादातर बलरामपुर व आसपास के इलाकों के थे। यह सभी हैदराबाद से प्राइवेट बस बुक कर गोंडा जा रहे थे। वहां से सभी अलग-अलग अपने गंतव्य की ओर रवाना होते। बस कोप्रयागराज-सुल्तानपुर, फैजाबाद होते हुए जाना था। 

विज्ञापन

मृतक 
1- अमरेश बहादुर सिंह पुत्र एसबी सिंह निवासी सकरौर, परालपुर, गोंडा
2- राजू अंसारी पुत्र मो. शफीक निवासी उतरौला बलरामपुर
3- मो. कलीम उर्फ लल्लू पुत्र यासीन निवासी गांधीनगर उतरौला बलरामपुर
4- सम्शुद्दीन पुत्र बेचू निवासी मर्दानडीह थाना महिली पेहर बलरामपुर
5- अजय कुमार मौर्य पुत्र अमेरिका निवासी चमरूपुर उतरौला बलरामपुर
6- सुनील कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी शिकारमठ, कोलई, महाराजगंज
7- करन अली पुत्र मिलाय निवासी बलरामपुर
8- पंचम पुत्र मनोरथ निवासी बनौली, सिद्धार्थनगर
9- मो. जावेद पुत्र लाल मोहम्मद निवासी कंदभरी नगर कोतवाली बलरामपुर
10- रामकरन मौर्य पुत्र जमुना प्रसाद निवासी चमरूपुर उतरौला बलरामपुर
11- अर्जुन कुमार वर्मा पुत्र रामसुरेश निवासी बेनीकठ पुरवा उतरौला बलरामपुर
12- जुल्फकार पुत्र मो. नईम निवासी कहैयामेहरा उतरौला बलरामपुर
13- दीनानाथ मौर्य पुत्र गूंजी मौर्य निवासी रेडवलिया रेहरा बलरामपुर
14- इंद्रजीत उर्फ संदीप पुत्र रामदास निवासी रौनाकला सदौली बस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed