फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Review officer's daughter hanged herself mother and father, forgive me in suicide note

प्रयागराज : समीक्षा अधिकारी की बेटी ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा... मम्मी-पापा मुझे माफ करना

Tue, 11 Oct 2022 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 09:46 PM IST
सार

राजापुर निवासी राजकुमार यादव समीक्षा अधिकारी हैं। उनकी तीन बेटियां हैं जिनमें सावित्री दूसरे नंबर की थी। वह बीटीसी की तैयारी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया कि रोज की तरह सोमवार रात भी खाना खाने के बाद वह सोने चली गई। 

विज्ञापन
Review officer's daughter hanged herself mother and father, forgive me in suicide note
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट के राजापुर में रहने वाली समीक्षा अधिकारी की बेटी सावित्री यादव (21) ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घरवालों को इसकी जानकारी हुई। सुसाइड नोट में उसने खुद के डिप्रेशन में होने की बात लिखी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन



राजापुर निवासी राजकुमार यादव समीक्षा अधिकारी हैं। उनकी तीन बेटियां हैं जिनमें सावित्री दूसरे नंबर की थी। वह बीटीसी की तैयारी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया कि रोज की तरह सोमवार रात भी खाना खाने के बाद वह सोने चली गई। 
विज्ञापन



मंगलवार सुबह बहुत देर तक नहीं जगी तो मां दूसरे तल पर बने कमरे में पहुंचीं। वहां देखा कि वह फांसी पर लटकी हुई है। उनकी चीख सुनकर घरवाले जुट गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच पड़ताल में पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि मम्मी-पापा मुझे माफ करना। मैं डिप्रेशन मैं हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं। कैंट इंस्पेक्टर रुकुमपाल सिंह ने बताया कि यह नहीं पता चल सका कि छात्रा किस कारण से डिप्रेशन में थी। घरवाले भी कुछ बता नहीं पाए। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed