फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Retired inspector commits suicide by firing his licensed gun

Prayagraj News : रिटायर्ड दरोगा ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा...

Thu, 26 May 2022 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 May 2022 08:32 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के दक्षिणी कोटवां गांव निवासी 82 वर्षीय राघव प्रताप सिंह पुलिस विभाग में दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह परिवार के साथ गांव में ही रहते थे। काफी दिनों से वह बीमार चल रहे थे। बृहस्पतिवार की दोपहर वह खाना खाने के बाद घर में कुर्सी पर बैठे थे।

विज्ञापन
Retired inspector commits suicide by firing his licensed gun
खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के दक्षिणी कोटवां गांव में बृहस्पतिवार की सुबह रिटायर्ड दरोगा राघव प्रताप सिंह ने घर के भीतर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक रिटायर्ड दरोगा ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की। मौके से पुलिस को दो पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें बीमारी के चलते खुदकुशी करने का जिक्र किया गया है। 

विज्ञापन



सरायइनायत थाना क्षेत्र के दक्षिणी कोटवां गांव निवासी 82 वर्षीय राघव प्रताप सिंह पुलिस विभाग में दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह परिवार के साथ गांव में ही रहते थे। काफी दिनों से वह बीमार चल रहे थे। बृहस्पतिवार की दोपहर वह खाना खाने के बाद घर में कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी एक नली बंदूक सफाई करने के लिए परिजनों से मांगी।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा, किसी से कोई शिकायत नहीं

बंदूक लेकर वह बाहर निकले और एक कुर्सी पर बैठ गए। इसके बाद अपनी कनपटी पर गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घर के भीतर मौजूद परिजन दौड़कर बाहर आए तो खून से लथपथ राघव प्रताप को देखकर उनकी चीख निकल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया।


पुलिस को दरोगा के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि ‘किसी से कोई शिकायत नहीं है। बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे शव का पोस्टमार्टम न कराया जाए’। दूसरे पन्ने में दोनों बेटों को मिलकर रहने को कहा है। दरोगा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल और सीओ फूलपुर भी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed